1. हिन्दी समाचार
  2. New Delhi
  3. दिल्ली एनसीआर में फिर हुई सीएनजी के दामो में बढौत्तरी, जानिये क्या है नई दरें

दिल्ली एनसीआर में फिर हुई सीएनजी के दामो में बढौत्तरी, जानिये क्या है नई दरें

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर के निवासियो को एक बार फिर से सीएनजी गैस की बढ़ी कीमतो का सामना करना पड़ेगा। शनिवार यानी आज सुबह छह बजे से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में सीएनजी की नई बढ़ी हुई दरो को लागू कर दिया जायेगा।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर के निवासियो को एक बार फिर से सीएनजी की बढ़ी कीमतो का सामना करना होगा। शनिवार यानी आज सुबह छह बजे से दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में सीएनजी की नई बढ़ी हुई दरो को लागू कर दिया जायेगा। नई दरो के लागू होने के बाद देश की राजधानी दिल्ली में अब सीएनजी 79.56 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से मिलेगी। इसके अलावा एनसीआर के अन्य शहरो में भी सीएनजी के दमो को बढ़ाया गया है।

95 पैसे प्रति किलोग्राम की हुई बढौत्तरी
दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में शनिवार सुबह छह बजे से सीएनजी की नई बढ़ी हुई दरो को लागू कर दिया जायेगा। एनसीआर क्षेत्र में सीएनजी के दामो में 95 पैसे प्रति किलो की बढौत्तरी की गई है। नई दरो के साथ अब दिल्ली में सीएनजी की कीमत 79.56 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसके अलावा एनसीआर के अन्य शहरो नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, साहिबाबाद, गाजियाबाद, गुरुग्राम में भी शनिवार सुबह से नई दरो को लागू किया जायेगा।

नोएडा-गाजियाबाद में 82.12 रुपये प्रति किलोग्राम हुई सीएनजी
नई दरो के लागू होने के बाद जहां राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 79.56 रुपये प्रति किलो हो गई है, वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में अब सीएनजी की कीमत 82.12 रुपये प्रति किलो हो गई है। इसके अलावा गुरुग्राम में अब सीएनजी की कीमत 87.89 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

 

प्राकृतिक गैस की बढ़ी कीमतो को बताया जा रहा कारण
दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में सीएनजी गैस की सप्लाई करने वाली कंपनी आईजीएल की ओर से इन बढ़ी हुई दरो का कारण प्राकृतिक गैसो की बढ़ती कीमतो को बताया जा रहा है। इससे पहले अक्टूबर माह में सीएनजी की कीमतो में बढौत्तरी की गई थी। अक्टूबर माह में दिल्ली एनसीआर में 3 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से सीएनजी गैस के दाम बढ़ाये गये थे।

 

आम जनता पर होगा असर
बढ़ती महंगाई के बीच एक बार फिर से दिल्ली एनसीआर में सीएनजी गैस की दरो को बढ़ाया गया है। इसका सीधा असर दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगो पर पड़ेगा। सीएनजी गैस की बढ़ी हुई कीमतो के कारण जहां टैक्सी सर्विस देने वाली कंपनियां अपने किराये की दरो में बढौत्तरी कर सकती है, वहीं ऑटो और बसो का सफर भी महंगा हो सकता है। जिसके कारण दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में यात्रा करने वाले लोगो की जेब पर इसका असर सीधा हो सकता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...