1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CM चन्नी ने दी भगवंत मान को चमकौर आकर लड़ने की चुनौती, जानिए क्या कहना है भगवंत मान का…

CM चन्नी ने दी भगवंत मान को चमकौर आकर लड़ने की चुनौती, जानिए क्या कहना है भगवंत मान का…

CM चन्नी ने पंजाब विधानसभा चुनाव आप की ओर लड़ने वाले उम्मीदवार भगवंत मान को चुनौती दी थी कि वो चमकौर आकर चुनाव लड़े। इस चुनौती पर भगवंत मान ने अपना बयान किया है। जानिए क्या कहा भगवंत मान ने....

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट:खुशी पाल

पंजाब विधानसभा चुनाव का आग़ाज हो चुका है। ऐसे में विपक्ष दल की पार्टियों के बीच आपसी मतभाद जारी है। हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री ने आप की ओर से पंजाब विधानसभा चुनाव में लड़ रहे भगवंत मान को चमकौर में आकर चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। CM चन्नी की इस चुनौती पर भगवंत मान ने कुछ बयान जारी है।

धुरी के लोग भगवंत को पंसद करते है

भगवंत मान कहते हुए नज़र आए कि उन्होंने जब भी पुकारा धुरी ने उनको हमेशा ज्यादा से ज्यादा प्यार दिया है। भगवंत मान ने कहा कि धुरी के लोग इस बात से बेहद खुश हैं कि उनके कस्बे और गांव के नाम जब संसद में बोले जाते हैं जिसपर उन्हें काफी गर्व महसूस होता है। भगवंत ने कहा कि धुरी के लोग उन्हें लड़का, बेटा, भतीजा के रुप में देखते है।

यह भी पढ़ें: मजीठिया ने दागे CM चन्नी पर आरोप, 300 करोड़ छुपाए बैठे घर में!

भगवंत मान की चुनावी हिस्ट्री

भगवंत मान 2012 में लहरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे, लेकिन हार गए। इसके बाद भगवंत मान आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। आपको बता दें कि भगवंत 2014 में आम आदमी पार्टी से जुड़े और संगरूर लोक सभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे। यहां वे 2 लाख से ज्यादा वोटों से जीते। भगवंत ने कहा कि वो 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल नेता सुखबीर सिंह बादल के खिलाफ जलालाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़े। लेकिन वो सुखबीर सिंह के खिलाफ 30 हजार सीट से हार गए। लेकिन 2019 में संगरूर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ा और 30 हज़ार से अच्छी लीड बनाई।

भगवंत मान का बयान

पंजाब विधानसभा चुनाव में आप की ओर से लड़ रहे भगवंत मान को सीएम चन्नी ने चमकौर आकर चुनाव लड़ने की चुनौती थी। इसके उलट जवाब में भगवंत मान का कहना है कि चमकौर रिजर्व सीट है, मैं तो वहां जाकर लड़ नहीं सकता लेकिन मैं चन्नी साहब को आग्रह करता हूं, आप धुरी आकर लड़ लो। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को इसी समय तक आप बता रहे होंगे कि पंजाब में AAP का क्या हुआ। उन्होंने कहा कि प्रचंड बहुमत आएगा,  आम आदमी पार्टी 90 से ऊपर सीट जीतेंगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...