1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सीएम भगवंत मान ही शादी की रस्में हो चुकी हैं शुरू, पढ़ें पूरी खबर

सीएम भगवंत मान ही शादी की रस्में हो चुकी हैं शुरू, पढ़ें पूरी खबर

 पंजाब के CM भगवंत मान गुरुवार को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर हैं। शादी की रस्में चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में होंगी। 48 साल के भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था। जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

पंजाब के CM भगवंत मान गुरुवार को दूसरी शादी करने जा रहे हैं। उनकी होने वाली पत्नी डॉक्टर गुरप्रीत कौर हैं। शादी की रस्में चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में होंगी। 48 साल के भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था। जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई।

पहली पत्नी से मान के 2 बच्चे हैं। वे मां के साथ अमेरिका में ही हैं। वे मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे।

आप नेता चड्ढा ने रस्मों से जुड़ी एक फोटो पोस्ट की और लिखा, ‘मान साहब नू लख लख वदाइयां’ मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि इस समारोह में केजरीवाल और उनके परिवार, चड्ढा को ही आमंत्रित किया गया है। वहीं, एक अन्य रिपोर के अनुसार, सूत्रों ने बताया है कि इस शादी समारोह में केजरीवाल पिता की तरफ से निभाई जाने वाली रस्में अदा करेंगे।

कॉमेडियन से राजनेता बने मान 6 साल पहले अपने पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक ले चुके हैं। फिलहाल, इंद्रप्रीत अमेरिका में अपने बच्चों के साथ रह रही हैं। खास बात है कि मान के शपथ ग्रहण समारोह में उनके दोनों बच्चे शामिल हुइए थे। सके अलावा खबर है कि गुरप्रीत भी उस कार्यक्रम का हिस्सा बनी थीं।

कहा जा रहा है कि मान और डॉक्टर कौर एक दूसरे को बीते चार सालों से जानते हैं। खबर है कि उन्होंने आप नेता के साथ साल 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रचार भी किया था। डॉक्टर कौर तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। उनकी एक बहन की शादी पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवंगत जसविंदर सिंह संधू से हुई थी। वहीं, उनके रिश्तेदारों के तार भी राजनीति से जुड़े हैं। सीएम मान के होने वाले ससुर के पास कनाडा की नागरिकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...