रिपोर्ट: सत्यम दुबे
भोपाल: भारतीय जनता पार्टी की कद्दावर नेता और भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर की अचानक तबियत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें चार्टर्ड प्लेन से इलाज के लिए मुंबई ले जाया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक प्रज्ञा के ऑफिस ले जानकारी मिली है कि उनको सांस लेने में दिक्कत आ रही है। शुक्रवार को प्रज्ञा ठाकुर का ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया था।
Madhya Pradesh: Bhopal MP Pragya Singh Thakur taken to Mumbai after she complained of problem in breathing, will be admitted to Kokilaben hospital, according to the MP’s office pic.twitter.com/D6PTlkjeAL
— ANI (@ANI) March 6, 2021
आपको बता दें कि इससे पहले ज्ञा ठाकुर को 19 फरवरी को डॉक्टरों की सलाह पर नई दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस दौरान उनके ऑफिस से जानकारी मिली थी कि वो नियमित जांच के लिए अस्पताल में भर्ती हुई थीं।
आपको बता दें कि प्रज्ञा सिंह ठाकुर उस वक्त चर्चा में आई थी, जब मुंबई के मालेगांव में साल 2008 में बम ब्लास्ट किया गया था। इस धामाके में 7 लोगो की जान चली गई थी। मालेगांव बम ब्लास्ट उस वक्त किया गया था, जब रमजान के महीने में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज पढ़ने जा रहें थे। इस बम ब्लास्ट में पुलिस ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आरोपी बनाया था। 25 अप्रैल, 2017 को बॉम्बे हाई कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को सशर्त जमानत दे दी।
लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 18 अप्रैल, 2019 को मध्य प्रदेश की भोपाल सीट से कांग्रेस के दिग्विजय सिंह के खिलाफ इनको टिकट दिय़ा। प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को 3,64,822 वोटों के अंतर से मात देकर लोकसभा पहुंची।