1. हिन्दी समाचार
  2. ताजा खबर
  3. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने अपने अध्यक्षों के जन्मदिन को ख़िदमत दिवस के रूप में मनाया

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने अपने अध्यक्षों के जन्मदिन को ख़िदमत दिवस के रूप में मनाया

BJP Minority Morcha celebrated the birthday of its presidents as Khidmat Diwas; प्रदेश भर में कंबल और फल बांट कर किए गए ख़िदमत के काम|

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

ख़ुर्शीद रब्बानी

जयपुर: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम. सादिक़ ख़ान के जन्मदिन को ख़िदमत दिवस के रूप में मनाया गया और प्रदेशभर में ग़रीबों को कंबल एवं फल बांटने जैसे ख़िदमत के काम किए गए। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की टीम ने प्रदेश के विभिन्न ज़िलों और क़स्बों में कार्यक्रम आयोजित कर ग़रीबों और ज़रूरतमंदों में कंबल और फल बांट कर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेशाध्यक्ष के जन्मदिन और नए साल को अनोखे अंदाज़ में मनाया। इस मौक़े पर राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां के जयपुर निवास पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में केक काट कर एम. सादिक़ ख़ान को जन्मदिन की बधाई दी गई।

Jaipur

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच. ख़ान, मोर्चा प्रदेश महामंत्री हमीद ख़ान मेवाती मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष फरमान क़ुरैशी,  फरीरुद्दीन जैकी, उपाध्यक्ष मुन्ना मकरानी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अकरम क़ुरैशी, सोशल मीडिया राज. प्रदेश प्रभारी समीर मलिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी महबूब क़ुरैशी प्रदेश कार्यालय मंत्री गुलज़ार कुरेशी, उस्मान ख़ान मन्सूरी, जयपुर देहात मोर्चा जिला अध्यक्ष अब्दुल सत्तार, पूर्व अल्पसंख्यक आयोग सदस्य लिलियम ग्रेस, आई टी विभाग प्रदेश सहसयोजक मोहम्मद इरशाद, जयपुर शहर मोर्चा महामंत्री परवेज़ ख़ान, ज़िला उपाध्यक्ष शहनवा अंसारी और हाजी मुस्ताक इशाक सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एम.सादिक़ ख़ान ने बताया कि कंबल और खाद्य सामग्री बांटने का ये कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा।


उधर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीक़ी ने नागपुर स्थित “डा. हेडगेवार ब्लड बैंक” पहुंच कर साथियों के साथ रक्त दान किया। इस मौक़े पर भाजपा महाराष्ट्र के पूर्व प्रदेश महासचिव संगठन रविंद्र भुसारी, जुनैद ख़ान, असलम ख़ान सहित पार्टी के कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद मौजूद रहे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...