1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मुंबई में देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भाजपा की बैठक, कही ये बात, पढ़ें

मुंबई में देवेंद्र फडणवीस के आवास पर भाजपा की बैठक, कही ये बात, पढ़ें

महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वही अब नई सरकार के गठन को लेकर भाजपा में हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र भाजपा ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वही अब नई सरकार के गठन को लेकर भाजपा में हलचल तेज हो गई है। महाराष्ट्र भाजपा ने कोर कमेटी की बैठक बुलाई है। इस बैठक में शामिल होने के लिए भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस के आवास पर पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक में देवेंद्र फडणवीस को विधायक दल के नेता चुना जा सकते हैं। वहीं इस बीच एकनाथ शिंदे ने नई सरकार में शामिल होने पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि अभी तक भाजपा से मंत्री पद को लेकर चर्चा नहीं हुई है, लेकिन जल्द ही इस पर फैसला लिया जाएगा

देवेंद्र फडणवीस के आवास पर चल रही बैठक

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुंबई स्थित आवास सागर बंगले में बीजेपी कोर कमेटी की बैठक चल रही है। बैठक में महाराष्ट्र भाजपा प्रभारी सीटी रवि, पार्टी नेता चंद्रकांत पाटिल, गिरीश महाजन, प्रवीण दरेकर और अन्य मौजूद हैं।

एकनाथ शिंदे बोले- मंत्री पद को लेकर भाजपा से नहीं हुई कोई चर्चा

गोवा में एकनाथ शिंदे गुट की बैठक चल रही है। इस बीच एकनाथ शिंदे का नई सरकार में शामिल होने को लेकर बयान आया है। उन्होंने कहा कि कौन और कितने मंत्री पद होंगे, इसे लेकर भाजपा से अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है, यह जल्द ही तय हो जाएगा। तब तक, कृपया मंत्रिस्तरीय सूचियों और इसके बारे में अफवाहों पर विश्वास न करें।

शिवसेना सांसद संजय राउत का बयान

शिवसेना नेता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि शिवसेना सत्ता के लिए पैदा नहीं हुई है, बल्कि सत्ता शिवसेना के लिए पैदा हुई है। यह हमेशा से बालासाहेब ठाकरे का मंत्र रहा है। हम काम करेंगे और एक बार फिर अपने दम पर सत्ता में आएंगे।

औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने को लेकर कांग्रेस में कोई विवाद नहीं: बालासाहेब थोराट

महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि हमारे सभी विधायक आज विश्वास मत के लिए उपस्थित थे. लेकिन अब अगली रणनीति पर आज की बैठक में चर्चा होगी…औरंगाबाद का नाम संभाजीनगर करने को लेकर कांग्रेस में कोई विवाद नहीं है।

वही, भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस बैठक के बाद देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। दरअसल भाजपा की प्लानिंग यह है कि 1 जुलाई तक ही शपथ का कार्यक्रम पूरा हो जाए क्योंकि 2 जुलाई से हैदराबाद में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने वाली है। इस मीटिंग में फडणवीस और प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल समेत कई सीनियर नेता हिस्सा ले सकते हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...