बिहार विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान हो चुका है। चुनाव की तारीख ऐलान होने के बाद बिहार की राजनीति में गर्माहट बढ़ गई है।जिससे सभी पार्टीओ के बीच देखा जा सकता है। सभी पार्टयों ने चुनावी तैयारियों को तेज कर दिया है और जनता को अपने पक्ष में करने के लिए नई-नई घोषणाएं की जा रही है। इसी कड़ी में, राजद नेता तेजस्वी यादव ने एलान किया है कि अगर राज्य में उनकी सरकार बनती है तो वह 10 लाख लोगों को नौकरी देंगे।
पहली कैबिनेट पहली कलम
10 लाख़ नौकरियों का नियुक्ति प्रक्रिया शुरूये है युवाओं के प्रति युवा नेता तेजस्वी यादव का समर्पण और कमिट्मेंट। pic.twitter.com/dkrD7oYfSA
— RJD Siwan (@Siwan_Rjd) September 27, 2020
राजद नेता का अधिकतर ध्यान युवाओं और बेरोजगारों को अपने पक्ष में करने पर है। वह लगातार युवाओं को केंद्र में रखते हुए बयान देते नजर आते हैं। वहीं, अब चुनावों को ध्यान में रखते हुए उन्होंने युवाओं पर अपना फोकस बढ़ा दिया है।
पहली कैबिनेट में पहली कलम से बिहार के 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे।
बिहार में 4 लाख 50 हज़ार रिक्तियाँ पहले से ही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह विभाग सहित अन्य विभागों में राष्ट्रीय औसत के मानकों के हिसाब से बिहार में अभी 5 लाख 50 हज़ार नियुक्तियों की अत्यंत आवश्यकता है।
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) September 27, 2020
तेजस्वी यादव ने एक ट्वीट करते हुए बोला पहली कैबिनेट में पहली कलम से बिहार के 10 लाख युवाओं को नौकरी देंगे। बिहार में 4 लाख 50 हज़ार रिक्तियाँ पहले से ही है। शिक्षा, स्वास्थ्य, गृह विभाग सहित अन्य विभागों में राष्ट्रीय औसत के मानकों के हिसाब से बिहार में अभी 5 लाख 50 हज़ार नियुक्तियों की अत्यंत आवश्यकता है।
बता दें कि बिहार की 243 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव आयोग ने शुक्रवार को तारीखों का एलान किया था। राज्य में तीन चरणों में मतदान होंगे। पहले चरण की वोटिंग 28 अक्तूबर, दूसरे चरण की वोटिंग तीन नवंबर और तीसरे चरण के लिए सात नवंबर को मतदान होंगे। वहीं 10 नवंबर को मतगणना होगी।