1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान,कहा- पूर्व निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रशासनिक अधिकार दिए जाएं..

मध्य प्रदेश में सीएम शिवराज सिंह चौहान का बड़ा ऐलान,कहा- पूर्व निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रशासनिक अधिकार दिए जाएं..

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने त्रिस्तरीय पंचायतों की प्रशासकीय समितियों एवं उनके प्रधानों को संबोधन में यह ऐलान किया है।

मुख्यमंत्री चौहान ने सोमवार को इन सभी को संबोधित करते हुए पुराने निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को फिर अधिकार संपन्न किया। मगर यह चेतावनी दे दी कि सही ढंग से काम करें, जहां से भी शिकायत आएंगी ये अधिकार वापस ले लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी पंचायत चुनाव नहीं हो पा रहे है, जब भी चुनाव होंगे तो निर्वाचित जनप्रतिनिधियों तब वे काम शुरू कर देंगे। मगर अभी चुनाव नहीं हो पा रहे हैं। इससे गांव में विकास कार्य और रोजगार मूलक काम हो सकें, यह जरूरी हो गया है कि अब तक काम कर रहे जिला पंचायत, जनपद और पंचायतों के पूर्व निर्वाचित पदाधिकारियों को प्रशासनिक अधिकार दिए जाएं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जिला, जनपद, पंचायतों में अभी मिल रहे अवसरों को लेकर सभी से अपेक्षा की कि वे सेवा और समर्पण का नया इतिहास रचें। ग्रामीण क्षेत्र में विकास व रोजगारमूलक काम अच्छे से चलें। मनरेगा से काम दिए जाएं। यह जिम्मेदारी निभाने को कहा है। चौहान ने कहा कि कोविड काल में अगर कोई बाहर से आता है तो उसे भी रोजगार देना आपका कर्तव्य है। सबको अनाज मिले यह ध्यान दें, उसमें गड़बड़ नहीं हों।

चौहान ने यह भी अपेक्षा की है कि प्रधानमंत्री आवास में किश्तें समय पर मिल जाएं। मकान बनाने की सामग्री सस्ते में मिल जाए, यह भी इंतजाम कराएं। इसमें भी आदर्श पेश करें।