संसद में पारित हुए कृषि बिलों के खिलाफ देश भर में आज किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया गया है। बिल के विरोध में किसानों के अलावा विपक्षी दल के नेता भी प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतरे हैं। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारत बंद का समर्थन दिया है।
राहुल गांधी ने मोदी सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा है कि नए कृषि कानून हमारे किसानों को गुलाम बनाएंगे। राहुल ने कहा कि एक त्रुटिपूर्ण जीएसटी ने एमएसएमई को नष्ट कर दिया।
A flawed GST destroyed MSMEs.
The new agriculture laws will enslave our Farmers.#ISupportBharatBandh
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 25, 2020
कृषि बिल को लेकर प्रियंका गांधी ने भी मोदी सरकार को घेरने की कोशिश की है। उन्होंने अपने ट्वीट मे कहा कि किसानों से MSP छीन ली जाएगी. उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा. न दाम मिलेगा, न सम्मान।
किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा। बीजेपी का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है।हम ये अन्याय नहीं होने देंगे।
किसानों से MSP छीन ली जाएगी। उन्हें कांट्रेक्ट फार्मिंग के जरिए खरबपतियों का गुलाम बनने पर मजबूर किया जाएगा।
न दाम मिलेगा, न सम्मान।
किसान अपने ही खेत पर मजदूर बन जाएगा।भाजपा का कृषि बिल ईस्ट इंडिया कम्पनी राज की याद दिलाता है।
हम ये अन्याय नहीं होने देंगे।#BharatBandh
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 25, 2020
कृषि बिल को लेकर रणदीप सिंह सुरजेवाला एक वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा कि आज पूरे देश में किसान व खेत मजदूर ने #BharatBandh का ऐलान किया है।
श्रीमती सोनिया गांधी जी व श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी इस #भारत_बंद में देश के अन्नदाता व भाग्यविधाता के साथ अडिग खड़ी है।
पर श्री मोदी व भाजपा सरकार सब ऐतराज दरकिनार कर देश को बरगला रहे है।
आज पूरे देश में किसान व खेत मजदूर ने #BharatBandh का ऐलान किया है।
श्रीमती सोनिया गांधी जी व श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी इस #भारत_बंद में देश के अन्नदाता व भाग्यविधाता के साथ अडिग खड़ी है।पर श्री मोदी व भाजपा सरकार सब ऐतराज दरकिनार कर देश को बरगला रहे है। pic.twitter.com/XhMUuAxp9i
— Randeep Singh Surjewala (@rssurjewala) September 25, 2020
कोरोना महामारी के बीच लोग सड़को पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे है। विरोध की वजह से पंजाब-हरियाणा और बिहार में सड़कों को बंद कर दिया गया है। कई जगहों पर किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे हुए हैं।
इसी बीच महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष और मंत्री बालासाहेब थोराट ने एक चौकाने वाला बयान दिया जिसमे उन्होंने कहा, ‘हम संसद द्वारा पारित कृषि विधयकों का विरोध करते हैं। महाराष्ट्र विकास अघाड़ी भी इसके खिलाफ है। हम इसे राज्य में लागू नहीं करने का निर्णय लेंगे।’