हाथरस में सामूहिक दुष्कर्म का शिकार चंदपा क्षेत्र की 19 वर्षीय युवती ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचार के दौरान मंगलवार सुबह करीब 6:00 बजे दम तोड़ दिया।
दुखद खबर मिली है। हाथरस की बेटी ने जिंदगी व मौत से जद्दोजहद के बाद दिल्ली में दम तोड़ दिया है। दरिंदगी का शिकार ये दलित बेटी देश की बेटी ना बन सकी। सब मौन रहे। कोई कोहराम नही मचा। नाज़ुक हालत होने के बाद भी दिल्ली रेफेर करने में इतनी देरी क्यों की गई?
— Rajendra Pal Gautam (@AdvRajendraPal) September 29, 2020
युवती के साथ 14 सितंबर को सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया गया था। इसके बाद आरोपियों ने उसपर जानलेवा हमला भी किया था। पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिए अपने बयान में कहा था कि चार युवकों ने उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसका गला घोंटने की कोशिश की, जिसमें पीड़िता की जीभ कट गई थी।
हाथरस की पीडिता की मौत पूरे समाज, देश और सभी सरकारों के लिए शर्म की बात है। बड़े दुःख की बात है कि इतनी बेटियों के साथ दुष्कर्म हो रहे हैं और हम अपनी बेटियों को सुरक्षा नहीं दे पा रहे।
दोषियों को जल्द से जल्द फाँसी की सजा मिलनी चाहिए।
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 29, 2020
14 सितंबर को 19 साल की बेटी के साथ 4 दबंगों ने गैंगरेप किया और फिर लड़की पर जानलेवा हमला किया गया। लड़की की हालत इतनी खबर थी कि 9 दिन तक होश ही नहीं आया।
सोमवार को हालत बेहद गंभीर होने पर उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज से दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया था। जहां आज उसकी मौत हो गई।पीड़िता ने चारों आरोपियों की पहचान संदीप, रामू, लवकुश और रवि के रूप में की थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया था कि संदीप को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था।
बाद में रामू और लवकुश को भी गिरफ्तार किया गया और शनिवार को चौथे आरोपी रवि को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया गया है।