1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. विजय दिवस पर अमित शाह, राजनाथ संग कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

विजय दिवस पर अमित शाह, राजनाथ संग कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

भारत और पाकिस्तान के बीच साल 1971 में हुए युद्ध को आज 49 साल पूरे हो गए हैं। 16 दिसंबर को भारत में विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 1971 में जीत मिली थी और एक देश के रूप में बांग्लादेश अस्तित्व में आया था। विजय दिवस के मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई दी।

राम नाथ कोविंद ने ट्वीट करके लिखा, “विजय दिवस पर, आइए हम अपने सैनिकों की वीरता को याद करें जिन्होंने हमारी संप्रभुता की रक्षा करने और मानवीय गरिमा की रक्षा करने की हमारी राष्ट्र की अटूट प्रतिबद्धता की पुष्टि की। 1971 की लड़ाई में उनकी शहादत ने हमारी सेनाओं की कृतज्ञता और कौशल का प्रदर्शन किया था। राष्ट्र सदा के लिए ऋणी है।”

गृह मंत्री शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘1971 में आज ही के दिन भारतीय सेना ने अपने अदम्य साहस और पराक्रम से मानवीय स्वतंत्रता के सार्वभौमिक मूल्यों की रक्षा करते हुए विश्व मानचित्र पर एक ऐतिहासिक बदलाव किया। इतिहास में स्वर्ण अक्षरों से अंकित यह शौर्यगाथा हर भारतीय को गौरवान्वित करती रहेगी। विजय दिवस की शुभकामनाएं।’

रक्षा मंत्री राजनाथ ने कहा, ‘आज विजय दिवस के अवसर मैं भारतीय सेना के शौर्य एवं पराक्रम की परंपरा को नमन करता हूं। मैं स्मरण करता हूं उन जांबाज सैनिकों की बहादुरी को जिन्होंने 1971 के युद्ध में एक नई शौर्यगाथा लिखी। उनका त्याग और बलिदान सभी भारतीयों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यह देश उन्हें हमेशा याद रखेगा।’

बीजेपी नेता जगत प्रकाश नड्डा ने लिखा, “सभी देशवासियों को भारतीय सेना के 1971 के युद्ध में पाकिस्तान को दिखाए शौर्य और पराक्रम के प्रतीक पर्व ‘विजय दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं। भारत माँ की रक्षा में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले राष्ट्र-प्रहरियों को कोटि कोटि नमन।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और नेता राहुल गांधी ने विजय दिवस के मौके पर ट्वीट कर कहा, ‘सन ‘71 में भारत की पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत के उत्सव पर देशवासियों को शुभकामनाएं और सेना के शौर्य को नमन। ये उस समय की बात है जब भारत के पड़ोसी देश भारत के प्रधानमंत्री का लोहा मानते थे और हमारे देश की सीमा का उल्लंघन करने से डरते थे!’

आप को बता दे कि साल 1971 में भारत-पाकिस्तान के बीच युद्ध हुआ था। इस युद्ध को आज 50 साल पूरे हो चुके हैं। इस युद्ध का ही परिणाम था कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को दो टुकड़ों में बांट दिया जहां एक देश का नाम बांग्लादेश पड़ा।

इस युद्ध में भारतीय सेना ने अपने पराक्रम का लोहा मनवाया। साथ ही यह दुनिया के उन गिने-चुने युद्धों में से एक था। इस संघर्ष में करारी हार झेलने के बाद पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों को भारत के सामने आत्मसमर्पण करना पड़ा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...