1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. CAA पर बोले अमित शाह- कांग्रेस-ममता-सपा-मायावती सभी इस बिल पर फैला रहे भ्रम

CAA पर बोले अमित शाह- कांग्रेस-ममता-सपा-मायावती सभी इस बिल पर फैला रहे भ्रम

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मंगलवार को नागरिकात संशोधन कानून के समर्थन में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सपा, कांग्रेस बसपा, तृणमूल कांग्रेस को नागरिकता कानून को लेकर हो रही हिंसा का जिम्मेदार ठराया है। उन्होंने कहा कि, राहुल बाबा ऐंड कंपनी, ममता, बहन मायावती, अखिलेश यादव नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ कांव-कांव करने लगे। मैं उत्तर प्रदेश की जनता को बताने आया हूं कि सीएए क्या है।

आमित शाह ने कहा कि, CAA पर विरोधी पार्टियां दुष्प्रचार करके और भ्रम फैला रही हैं इसीलिए भाजपा जन जागरण अभियान चला रही है, जो देश को तोड़ने वालों के खिलाफ जन जागृति का अभियान है। नरेन्द्र मोदी जी CAA लेकर आए हैं। कांग्रेस, ममता बनर्जी, अखिलेश, मायावती, केजरीवाल सभी इस बिल के खिलाफ भ्रम फैला रहे हैं। इस बिल को लोकसभा में मैंने पेश किया है। मैं विपक्षियों से कहना चाहता हूं कि आप इस बिल पर सार्वजनिक रूप से चर्चा कर लो। ये अगर किसी भी व्यक्ति की नागरिकता ले सकता है, तो उसे साबित करके दिखाओ।

देश में CAA के खिलाफ भ्रम फैलाया जा रहा है, दंगे कराए जा रहे हैं। CAA में कहीं पर भी किसी की नागरिकता लेने का कोई प्रावधान नहीं है, इसमें नागरिकता देने का प्रावधान है। इस बिल में किसी की नागरिकता लेने का प्रावधान नहीं है। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में रहने वाले अल्पसंख्यकों पर वहां अत्याचार हुए, वहां उनके धार्मिक स्थल तोड़े जाते हैं। वो लोग वहां से भारत आए हैं। ऐसे शरणार्थियों को नागरिकता देने का ये बिल है।

मैं वोट बैंक के लोभी नेताओं को कहना चाहता हूं, आप इनके कैंप में जाइए, कलतक जो सौ-सौ हेक्टेयर के मालिक थे वे आज एक छोटी सी झोपड़ी में परिवार के साथ भीख मांगकर गुजारा कर रहे। कांग्रेस के पाप के कारण धर्म के आधार पर भारत के दो टुकड़े हुए। पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की संख्या कम होती रही। आखिर कहां गए ये लोग? कुछ लोग मार दिए गए, कुछ का जबरन धर्म परिवर्तन किया गया। तब से शरणार्थियों के आने का सिलसिला चल रहा है। नरेन्द्र मोदी जी ने वर्षों से प्रताड़ित लोगों को उनके जीवन का नया अध्याय शुरू करने का मौका दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...