केंद्र सरकार द्वारा संसद के दोनों सदनों से पारित तीन कृषि विधेयकों पर राष्ट्रपति ने हस्ताक्षर कर दिए हैं।अब ये कानून बन गया है। इस कानून को लेकर देशभर में किसानों और विरोधियो द्वारा प्रदर्शन खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।
Indian Youth Congress from Punjab burn a tractor in the heart of Delhi at India Gate on Bhagat Singh's birthday to protest against the anti farmer laws passed by Modi government…..@srinivasiyc pic.twitter.com/p8XJnmKUBb
— Kanwal Chadha (@KanwalChadha) September 28, 2020
अब किसानों और विरोधियो का प्रदर्शन देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के इंडिया गेट तक पहुंच गया है।इस दौरान एक ट्रैक्टर में आग लगा दी गई। इससे ट्रैक्टर जल कर खाक हो गया।मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Indian Youth Congress from Punjab burn a tractor in the heart of Delhi at India Gate on Bhagat Singh's birthday to protest against the anti farmer laws passed by Modi government…..@srinivasiyc pic.twitter.com/p8XJnmKUBb
— Kanwal Chadha (@KanwalChadha) September 28, 2020
सोमवार को भी देश के कई हिस्सों में कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह आज धरने पर बैठेंगे। वहीं कर्नाटक में भी आज किसानों ने राज्य बंद का की घोषणा हुई है।
https://twitter.com/diwakaran_a/status/1310448684388081664?s=20
जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के जनपथ मानसिंह रोड पर एक ट्रैक्टर में आग लगाई गई। वहीं, आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर दमकल की 2 गाड़ियां भेजी गईं । अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। यह आशंका जताई जा रही है कि किसी ने जानबूझकर कर ट्रैक्टर में आग लगाई है।
Youth Congress @INCHaryana from #Punjab @PBYouthCongress burn a tractor near #IndiaGate #Delhi against #FarmBills #AgricultureBills #FarmersProtest @thetribunechd pic.twitter.com/TGK4uBbd4X
— Sushil Manav (@sushilmanav) September 28, 2020
पंजाब यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और किसानों ने भगत सिंह की जयंती पर किसान बिल के खिलाफ इंडिया गेट पर प्रदर्शन किया है।वहीं, डीसीपी नई दिल्ली का कहना है कि करीब 15 से 20 लोग इंडिया गेट के पास इकट्ठा हुए थे।
इस दौरान लोगों ने प्रदर्शन किया और एक ट्रैक्टर में आग लगा दी। इससे ट्रैक्टर जल गया है।आग पर काबू पा लिया गया है और ट्रैक्टर को भी मौके से हटा दिया गया है।