1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सूरत के होटल में एकनाथ शिंदे के संग दिखे बड़ी संख्या में विधायक, पढ़ें

सूरत के होटल में एकनाथ शिंदे के संग दिखे बड़ी संख्या में विधायक, पढ़ें

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायक जो सूरत के ली मेरिडियन होटल में ठहरे थे। गुजरात से गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। माना जाता है कि असम भाजपा और राज्य सरकार का शीर्ष नेतृत्व गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायकों के रुकने की व्यवस्था कर रहा है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे और अन्य बागी विधायक जो सूरत के ली मेरिडियन होटल में ठहरे थे। गुजरात से गुवाहाटी पहुंच चुके हैं। माना जाता है कि असम भाजपा और राज्य सरकार का शीर्ष नेतृत्व गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायकों के रुकने की व्यवस्था कर रहा है।

बीजेपी विधायक उनका स्वागत करने के लिए एयरपोर्ट भी पहुंचे थे। यह शायद पहली बार है कि किसी पश्चिमी राज्य के विधायकों को पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह के बाद पूर्वोत्तर राज्य में ले जाया जा रहा है। शिंदे के पार्टी के खिलाफ बगावत करने और कुछ साथी विधायकों के साथ सूरत में डेरा डाले जाने के बाद शिवसेना ने मंगलवार को अपने विधायकों को अवैध शिकार से बचने के लिए मुंबई के ही होटलों में शिफ्ट कर दिया है।

महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच शिवसेना के नेता संजय राउत ने माना है कि चिंता बड़ी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा क्या होगा, सत्ता चली जाएगी। लेकिन सत्ता तो आ भी जाती है। इसके साथ ही वह एकनाथ शिंदे के प्रति नरम भी दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि एकनाथ शिंदे सालों से हमारे साथ हैं और कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। उनके लिए पार्टी छोड़ना कठिन नहीं होगा। हमारे लिए भी उन्हें अलग करना आसान नहीं है। हमारी एक घंटे तक आज बातचीत हुई है। सभी विधायक शिवसेना में हैं और यहीं रहेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक परिस्थिति के बीच एकबार फिर से कांग्रेस नेतृत्व को अपनी ताकत का अंदाजा लगवाने की कोशिश की है। उन्होंने महाराष्ट्र के परिदृश्य को भाजपा का षड्यंत्र करार देते हुए बड़ा दावा किया है। गहलोत ने कहा है कि करीब दो साल पहले उनके राज्य में कई कांग्रेस विधायकों के बगावत करने के समय उनके साथ मौजूद रहे विधायकों को 10-10 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी, लेकिन कोई नहीं गया।

वही, एक तस्वीर में एकनाथ शिंदे बड़ी संख्या में विधायकों के साथ दिख रहे हैं। इसमें करीब 35-36 व्यक्ति पोज देते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं, शिवसेना के बागी विधायकों के संग सूरत से गुवाहाटी पहुंचे शिंदे ने 40 विधायकों के समर्थन का दावा किया है।

शिवसेना ने अपने बचे हुए विधायकों को वर्ली के सेंट रेजिस होटल में शिफ्ट किया गया है। पहले इन्हें मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के वर्सोवा बंगले में रखा गया था। उद्धव ठाकरे बुधवार को कैबिनेट बैठक में शामिल होंगे। यह बैठक दोपहर एक बजे होगी। ज्यादातर ऑनलाइन बैठक लेने वाले मुख्यमंत्री इस बैठक में शारीरिक रूप से मौजूद रहेंगे।

उद्धव सरकार के लिए संकट पैदा करने वाले शिंदे समर्थक विधायकों को देर रात भाजपा शासित असम भेजने की तैयारी की जा रही थी। सूरत एयरपोर्ट पर 150 से अधिक सीटों वाला चार्टर्ड विमान लाया गया है। बताया जा रहा है कि इस विमान के जरिए शिवसेना विधायकों को गुवाहाटी ले जाया जाएगा। सूत्रों ने कहा कि विशेष उड़ान के बुधवार तड़के गुवाहाटी उतरने की उम्मीद है। माना जाता है कि असम भाजपा और राज्य सरकार का शीर्ष नेतृत्व गुवाहाटी में शिवसेना के बागी विधायकों के रुकने की व्यवस्था कर रहा है। यह शायद पहली बार है कि किसी पश्चिमी राज्य के विधायकों को पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह के बाद पूर्वोत्तर राज्य में ले जाया जा रहा है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...