1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. डोमिनिका जेल से सामने आई पीएनबी घोटाले के आरोपी चोकसी की दिल दहला देने वाली तस्वीर, आंखें लाल…

डोमिनिका जेल से सामने आई पीएनबी घोटाले के आरोपी चोकसी की दिल दहला देने वाली तस्वीर, आंखें लाल…

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी की जेल से तस्वीरें सामने आई हैं, जिसे देखने से ऐसा लग रहा है कि उसके साथ मारपीट की गई है। चोकसी ने डोमिनिका में पकड़े जाने के दौरान यह आरोप लगाया था कि उसे एंटीगुआ से किडनैप किया गया था। हालांकि, किडनैप करने वाले कौन थे या मेहुल कोई झूठी कहानी बता रहा यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

आपको बता दें कि भारत का भगोड़ा मेहुल चोकसी बुधवार को डोमिनिका में पकड़ा गया था। मेहुल को वहां की पुलिस ने कस्टडी में लिया है। डोमिनिका पुलिस मामले का इन्वेस्टिगेशन कर रही है। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि मेहुल चोकसी को कानूनी मदद के लिए लीगल टीम ने कोर्ट में याचिका दायर किया है। जबकि वहां की संसद ने भी इस मसले पर चर्चा की है। लेकिन तय किया कि हाईकोर्ट ही फैसला करेगा।

बता दें कि डोमिनिका सरकार ने मेहुल की जानकारी एंटीगुआ सरकार से मांगी है। वह उसकी नागरिकता व अन्य जानकारियों को साझा करने को कहा है। एंटीगुआ ने उसको भारत के हवाले करने की बात कही थी लेकिन अभी इस पर कोई फैसला नहीं हो सका है।

मेहुल चोकसी ने आरोप लगाया है कि एंटीगुआ के जौली हारबर से कुछ लोग जबरिया उठा ले गए थे। फिर उसे लेकर डोमिनिका गए। वह जबरिया वहां लाया गया। इस दौरान चोकसी की डोमिनिका जेल से फोटोज सामने आई है। मेहुल के शरीर पर चोट के निशान हैं। हाथ पर चोट लगने से कई जगह काला निशान पड़ गया है। जबकि आंख चोट लगने से लाल पड़ गई हैं। तस्वीर में वह डरा-सहमा दिख रहा है।

एंटीगुआ से लापता भारत का भगोड़ा क्यूबा भागने की फिराक में था। वह बोट से एंटीगुआ से डोमिनिका पहुंचा था। वहां से क्यूबा भागने की फिराक में था कि वहां की पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

एंटीगुआ से लापता चोकसी के गायब होने के बाद कई देशों की पुलिस सक्रिय हो गई। एंटीगुआ ने इंटरपोल को भी सूचित कर दिया। इंटरपोल ने इस भगोड़े के लिए यलो नोटिस जारी कर दी थी। भगोड़ा मेहुल चोकसी एंटीगुआ से भी गायब हो गया था। मेहुल रविवार शाम करीब 5 बजे जॉली हार्बर कम्युनिटी के पास कार में देखा गया था। वो द्वीप के दक्षिणी इलाके में स्थित एक चर्चित रेस्तरां में डिनर करने गया था। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं है। मेहुल के वकील विजय अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि मेहुल के परिवार के एक सदस्य ने उसके गायब होने की खबर दी। मेहुल डिनर करने गया था। बाद में उसकी कार मिली, लेकिन वो वहां नहीं था।

आपको बता दें कि मेहुल चोकसी पर पीएनबी में 13,500 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। मेहुल ने 2013 में शेयर बाजार में हेराफेरी करके यह फ्रॉड किया था। उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट निकला हुआ है, लेकिन इस बीच वो एंटीगुआ भाग निकला। जांच एजेंसियों ने उसे भगोड़ा घोषित करते हुए उसकी अब तक 2,500 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है। मेहुल ने एंटीगुआ और बारबुडा में काफी बड़ा निवेश कर रखा है। उसने वहां की नागरिकता ले ली है। उसे नवंबर, 2017 में कैरेबियाई राष्ट्र द्वारा निवेश कार्यक्रम के तहत नागरिकता दी थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...