1. हिन्दी समाचार
  2. Breaking News
  3. देश में पिछले 24 घंटे में आये कोरोना के 24,010 नए मामले, 355 मरीजों की मौत

देश में पिछले 24 घंटे में आये कोरोना के 24,010 नए मामले, 355 मरीजों की मौत

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

देश ही नहीं विदेश भर में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के मामले तेजी से सामने आ रहे है। वही, भारत में लगातार कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। राहत की बात यह है कि बुधवार की तुलना में गुरुवार को दैनिक मामलों में गिरावट दर्ज की गई है।

देश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 99 लाख पार हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 24 हजार 10 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 355 लोगों की मौत हुई है। नए केस सामने आने के बाद देश में अबतक कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 99 लाख 56 हजार 557 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में अब तक 94 लाख 89 हजार 740 लोग रिकवर हो चुके हैं, जबकि इस समय 3 लाख 22 हजार 366 एक्टिव केस हैं। पिछले 24 घंटे में हुई मौतों के बाद देश में मृतकों की संख्या बढ़कर अब 1 लाख 44 हजार 451 हो गई है।

पिछले 24 घंटों में 33 हजार 291 मरीज ठीक हुए हैं। अब तक कुल 94 लाख 89 हजार 740 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के मौजूदा मामलों की संख्या 3.5 लाख से नीचे है।

वही अगर एक्टिव केस की बात करे तो इस समय देश में 3 लाख 22 हजार 366 एक्टिव केस हैं। रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 95.31 प्रतिशत पर पहुंच गया है। यह अब तक सबसे ज्यादा है। पॉजिटिविटी रेट 3.24 फीसदी है। डेथ रेट 1.45 प्रतिशत है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, 16 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 15 करोड़ 78 लाख कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए, जिनमें से पिछले 24 घंटे के अंदर 11 लाख 58 हजार 960 कोरोना जांच की गई है।

पॉजिटिविटी रेट की बात करे तो इस समय देश में पॉजिटिविटी रेट सात फीसदी है। 26 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20 हजार से कम हैं और 9 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक्टिव केस 20 हजार से ज्यादा हैं।

महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश समेत कुछ राज्यों में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। राहत की बात है कि मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

पिछले 20 दिनों से लगातार कोरोना वायरस के नए मामलों से ज्यादा रिकवरी हो रही हैं। देश में कोरोना से मृत्यु दर 1.45 फीसदी है जबकि रिकवरी रेट 95 फीसदी से ज्यादा है। एक्टिव केस 4 फीसदी से भी कम है।

सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का आठवां स्थान है। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। रिकवरी दुनिया में अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा भारत में हुई है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है।

महाराष्ट्र की बात करे तो महाराष्ट्र में कोरोना के 4304 नए मामले सामने आने के बाद कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 18 लाख 80 हजार 893 हो गई जबकि 95 और मरीजों की मौत के साथ प्रदेश में महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 48 हजार 434 हो गया है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के कुल 4 हजार 678 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई, जिससे ठीक हो चुके मरीजों का आंकड़ा बढ़कर 17 लाख 69 हजार 897 हो गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...