देश में कोरोना वायरस का संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लॉकडाउन लागू किया गया है। इस बीच कोरोना संकट से निपटने के लिए देश में लॉकडाउन को दो हफ्तों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब देश में 17 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। वहीं, गृह मंत्रालय के जरिए इसकी जानकारी दी गई।
दरअसल, लॉकडाउन 2.0 तीन मई को खत्म होने वाली थी। अब चार मई से 17 मई तक ये लॉकडाउन 3.0 लागू रहेगा। इस दौरान जारी रहने वाली गतिविधियों के लिए गृह मंत्रालय ने एडवाइजरी भी जारी की है।