




मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की सरेराह गोली मारकर हत्या
प्रदेश की राजधानी लखनऊ से हत्या की दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। लखनऊ के विभूतिखण्ड इलाके में मऊ के पूर्व ब्लाक प्रमुख अजीत सिंह की सरेराह गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपराधियों ने कठौता चौराहे के पास सरेआम वारदात को अंजाम देकर बदमाश मौके से फरार हो गए है। ताबड़तोड़ हुई फ़ायरिंग से इलाके में हड़कंप मचा गया। इस हादसे में एक शख्स घायल भी हुआ है।
लखनऊ के पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने घटना के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि रात को तकरीबन 8:30 से 9:00 के बीच विभूति खंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत कठौता झील के पास घटना हुई है। मृतक का नाम अजीत सिंह उर्फ लंगड़ा है।
पुलिस ने बताया कि अजीत ब्लॉक प्रमुख नहीं है। वह पहले कभी ब्लॉक प्रमुख रहा है। उन्होंने बताया कि अजीत के साथी मोहर सिंह को भी गोली लगी है लेकिन वह खतरे से बाहर हैं।
इसके अलावा वहां से गुजर रहे जोमैटो या स्विगी के सेल्समैन प्रकाश को भी पैर में गोली लगी है। वह भी खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि अजीत सिंह माफिया और क्रिमिनल है, जिसके खिलाफ 17-18 मुकदमे दर्ज हैं। सिंह पर 5 मुकदमा मर्डर का दर्ज है। हाल ही में उसे जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर जिला बदर किया गया था। अजीत सिंह के साथियों से बातचीत हो रही है।