1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. यह महिला 6 सालों से घर में है कैद, वजह जान आपके भी उड़ जायेंगे होश

यह महिला 6 सालों से घर में है कैद, वजह जान आपके भी उड़ जायेंगे होश

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कोरोना महामारी से पहली बार लोग लॉकडाउन में घर में लॉक हो गये और अनलॉक होने के लिए परेशान होते रहे। महामारी के इस भीषण दौर में लोग घरों में कैद होने को मजबूर हो गये। लेकिन अगर आपको हम ये बताएं कि  एक महिला अपनी मर्जी से 6 साल से लॉकडाउन यानी अपने घर में कैद है तो क्या आप यकीन कर पाएंगे? ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसे जानकर आप भी चौंक जायेंगे।

आपको बता दें कि एक 35 साल की महिला एम्मा डेविस एमेटोफोबिया की शिकार हैं। एमेटोफोबिया एक ऐसा डर है, जिसमें मरीज को हमेशा उल्टी होने, या  उल्टी देखने या दूसरों को उल्टी करते हुए देखने के बाद उल्टी आने का डर बना रहता है। यह फोबिया कुछ लोगों के लिए इतना भयानक हो जाता है कि उनकी पूरी लाइफस्टाइल ही बदल जाती है। इसी डर से एम्मा पिछले 6 सालों से घर से बाहर नहीं निकली हैं। उन्हें हमेशा यह डर सताता रहता है कि अगर वे बाहर गईं तो उन्हें उल्टी आ जाएगी।

एम्मा की इस बीमारी को  देखकर लोगों को उनसे डर लगने लगा है। इसलिए भी वे बाहर जाने के बजाय घर में ही कैद रहना बेहतर समझती हैं। उन्हें अपने घर में रहने में ही खुशी मिलती है। हालात तो ये हो गये हैं कि कभी-कभी उन्हें घर पर भी एमेटोफोबिया का अटैक पड़ जाता है। 23 साल की उम्र से एम्मा को अपनी इस विचित्र बीमारी का अहसास होने लगा था। बाहर निकलने या बस में बैठने पर उन्हें घबराहट महसूस होती थी। इसलिए उन्होंने काम छोड़कर घर पर रहने का फैसला कर लिया था।

एम्मा डेविस का तकरीबन 12 सालों से इलाज चल रहा है। लेकिन उन्हें बिल्कुल भी आराम नहीं मिला है। वक्त के साथ उनकी हालत बदतर होती जा रही है। कभी-कभी तो 1 दिन में ही उन्हें 6 पैनिक अटैक आ जाते हैं। इस स्थिति से उबरने के लिए उन्होंने कई तरह के इलाज करवाए. लेकिन इसके बावजूद उनकी बीमारी ठीक नहीं हुई। ऐसे में वे घर में ही रहने को मजबूर हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...