1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. रोनाल्डो को पीछे छोड़ सातवीं बार ‘बैलोन डिओर अवार्ड’ जीतकर इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

रोनाल्डो को पीछे छोड़ सातवीं बार ‘बैलोन डिओर अवार्ड’ जीतकर इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली : अर्जेटीना के स्टार फुटबॉलर लियोन मेसी ने सातवीं बार बैलोन डिओर अवार्ड को अपने नाम कर इतिहास रचा। रोनाल्डो सबसे ज्यादा बार इस खिताब को जीतने वाले फुटबालर बन गए। 34 साल के इस खिलाड़ी ने इस मामले में रोनाल्डो और लेवानडास्की को पीछे छोड़ दिया। मेसी के नाम 2009, 2010, 2011, 2012, 2015 और 2019 का बैलोन डिओर खिताब रहा था। फुटबाल इतिहास में इतनी बार किसी भी खिलाड़ी ने इस अवार्ड को अब तक अपने नाम नहीं किया है।

मेसी को मिली इस शानदार कामयाबी पर उनके मौजूदा क्लब पीएसजी (पेरिस सेंट क्लब) ने बधाई दी। उनके अवार्ड देते हुए वीडियो को अपने ट्विटर पेज पर शेयर करते हुए फैंस से इस पल का साझा किया।

वहीं इससे पहले एक दशक तक बार्सिलोना के लिए खेल चुके मेसी के लिए क्लब ने बधाई संदेश दिया। अपने पूर्व कप्तान की इस शानदार कामयाबी पर आवार्ड के साथ फोटो शेयर की और शुभकामना दी।

रोनाल्डो ने साल 2008, 2013, 2014, 2016, 2017 में ये अवॉर्ड जीता। इसके अलावा जोहान क्रायफ, माइकल प्लातिनी, मार्को वान बास्टन ने 3-3 बार और फ्रेंच बेकेनबाउर, रोनाल्डो नाजारियो, अल्फ्रेडो डी स्टेफनो, केविन कीगन, कार्ल हेन्ज ने 2-2 बार ये अवॉर्ड जीता है।

क्या है ‘बैलोन डिओर अवार्ड’

‘बैलोन डिओर अवार्ड’ अवॉर्ड फ्रांस की फुटबॉल पत्रिका बैलोन डिओर की ओर से दिए जाते हैं। ये अवॉर्ड हर साल क्लब और राष्ट्रीय टीम से सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को दिया जाता है। इसकी शुरुआत साल 1956 से हुई थी, जब ये अवॉर्ड पहली बार स्टेनली मैथ्यूज को दिया गया था। इसके बाद से हर साल दिया जा रहा है। तीन साल पहले यानी कि 2018 से महिला फुटबॉलर्स को भी ये अवॉर्ड दिया जाने लगा।