1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. दुनिया के 7वें सबसे अमीर सर्गेई ब्रिन की पत्नी ले रही है तलाक, कोर्ट में दी अर्जी, पढ़ें

दुनिया के 7वें सबसे अमीर सर्गेई ब्रिन की पत्नी ले रही है तलाक, कोर्ट में दी अर्जी, पढ़ें

दुनिया के 7वें सबसे अमीर सर्गेई ब्रिन दूसरी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। उन्होंने इसके लिए कोर्ट में अर्जी भी दे दी है। सर्गेई 8.23 लाख करोड़ रुपए संपत्ति के मालिक हैं। निकोल शानाहान से नवंबर 2018 में सीक्रेट मैरिज की थी। उसी साल निकोल ने बेटी को जन्म दिया था।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

दुनिया के 7वें सबसे अमीर सर्गेई ब्रिन दूसरी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। उन्होंने इसके लिए कोर्ट में अर्जी भी दे दी है। सर्गेई 8.23 लाख करोड़ रुपए संपत्ति के मालिक हैं। निकोल शानाहान से नवंबर 2018 में सीक्रेट मैरिज की थी। उसी साल निकोल ने बेटी को जन्म दिया था।

दोनों 15 दिसंबर 2021 से अलग रह रहे हैं। शानाहान लॉयर और एंटरप्रेन्योर हैं। सर्गेई ने दोनों के मतभेदों को ‘समझौते लायक नहीं’ बताया है।

दुनिया के सातवें सबसे अमीर शख्स सर्गेई ब्रिन अपनी दूसरी पत्नी से तलाक ले रहे हैं। सर्गेई ने निकोल शानाहान से नवंबर 2018 में शादी की थी और ठीक उसी साल निकोल ने बेटी को जन्म दिया था। अब यह कपल अलग हो रहा है और उनका तलाक सुर्खियों में बना हुआ है। इसके साथ ही अब दुनिया के टॉप सात अमीरों में से पांच का तलाक हो चुका है।

दरअसल, गूगल के को फाउंडर और दुनिया के सातवें सबसे अमीर शख्स सर्गेई ब्रिन और उनकी दूसरी पत्नी निकोल शानाहान ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है। सर्गेई 8.23 लाख करोड़ रुपए संपत्ति के मालिक हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों 15 दिसंबर 2021 से अलग रह रहे हैं। शानाहान लॉयर और एंटरप्रेन्योर हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच मतभेद इतने ज्यादा बढ़ गए कि अब उन्होंने तलाक का फैसला लिया है।

सर्गेई इस तलाक को पूरी तरह से गोपनीय रखना चाहते हैं, क्योंकि उन्हें लगता है कि तलाक की जानकारी अगर बाहर आई तो बेटी को परेशान किए जाने या किडनैप की आशंका है। इतना ही नहीं दैनिक भास्कर ने स्रोतों के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि इसके चलते उन्होंने प्राइवेट जज को नियुक्त किया है, जो केस की जल्द सुनवाई कराने में मदद करेंगे।

सर्गेई ने पहली शादी मई 2007 में ऐनी वोज्स्की से की थी। 8 साल बाद 2015 में उनका ऐनी से तलाक हो गया था। फिलहाल सर्गेई के इस तलाक के बाद दुनिया के टॉप अमीरों का निजी जीवन एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। एक तथ्य यह भी है कि सर्गेई के इस तलाक के बाद ही दुनिया के टॉप सात अमीरों में पांच का तलाक हो चुका है।

 

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...