1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. आश्चर्य: गर्भवती महिला ने 10 बच्चों को दिया जन्म, बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड!

आश्चर्य: गर्भवती महिला ने 10 बच्चों को दिया जन्म, बनाया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड!

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: कभी-कभी आप ऐसी खबरें सुनते होंगे, जिसपर यकीन करना मुश्किल होता होगा, ऐसी ही एक आश्चर्यजनक खबर सामने आई है दक्षिण अफ्रीका से, जिसपर भी यकीन करना काफी मुश्किल होगा। यहां एक गर्भवती महिला ने 10 बच्चों को जन्म देकर दर्ज किया गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड। डॉक्‍टर इन बच्‍चों के जन्‍म की पुष्टि करते हैं तो अपने आप में ही विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले माली की एक महिला ने मोरक्‍को में 9 बच्‍चों को जन्‍म दिया था। मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिणी अफ्रीकी महिला गोसिअमे थमारा सितोले (37) ने 10 बच्‍चों को जन्‍म दिया है। इनमें से सात बेटे और तीन बेटियां हैं।

आपको बता दें कि सितोले के पति टेबोगो त्‍सोतेत्‍सी ने बताया कि ये बच्‍चे 7 जून को सिजेरेयन विधि से प्रिटोरिया के एक हॉस्पिटल में हुए हैं। डॉक्‍टरों ने कथित रूप से शुरू में टेबोगो को बताया था कि उनकी पत्‍नी के पेट में 6 बच्‍चे पल रहे हैं। लेकिन बाद में पाया गया कि 8 बच्‍चे हैं। हालांकि जब बच्‍चों का जन्‍म हुआ तो उनकी संख्‍या 10 निकली। इस अफ्रीकी कपल के पहले ही 6 साल के जुड़वां बच्‍चे हैं।

मौजूदा वक्त में टेबोगो त्‍सोतेत्‍सी बेरोजगार है। उन्होने बताया कि बच्‍चों के जन्‍म के बाद वह बहुत भावुक और खुश महसूस कर रहे हैं। उन्‍होंने कहा, ‘इन 10 बच्‍चों में से 7 बेटे और 3 बेटियां हैं। मेरी पत्‍नी सात महीने और 7 दिन से गर्भवती थी। मैं बहुत खुश हूं। मैं बहुत भावुक महसूस कर रहा हूं। मैं अभी ज्‍यादा बात करने की स्थिति में नहीं हूं।’

आपको बता दें कि पहले अपनी तरह की एक दुर्लभ घटना में अफ्रीकी देश माली की महिला ने मोरक्‍को में 9 बच्‍चों को जन्‍म दिया था। माली सरकार ने एक बयान जारी करके कहा था कि मां और बच्‍चे सभी स्‍वस्‍थ हैं। इससे पहले माली की सरकार ने 25 साल की हलीमा सिस्‍से को बेहतर देखरेख के लिए 30 मार्च को मोरक्‍को भेजा था।

शुरू में यह माना गया था कि महिला के पेट में 7 बच्‍चे हैं। हालांकि उसने 9 बच्‍चों को जन्‍म दिया। अब तक 6 बच्‍चों के एक साथ सफलतापूर्वक जन्‍म देने की घटना को दुर्लभ माना जाता था लेकिन अब महिला ने 10 बच्‍चों को जन्‍म देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...