1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. रूस-यूक्रेन युद्ध जारी, एक बड़े हमले की आशंका, पढ़ें पूरी खबर..

रूस-यूक्रेन युद्ध जारी, एक बड़े हमले की आशंका, पढ़ें पूरी खबर..

रुस और यूक्रेन के बीच जारी घमासान के बीच युद्ध खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। आज 47वें दिन भी रुस ने यूक्रेन के माइकोलीव पर ज़ोरदार हमला किया।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन जंग में सेना का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी एक नए जनरल को सौंपी है। शनिवार को सीएनएन की रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई। रिपोर्ट में अमेरिका और यूरोपीय अधिकारियों के हवाले से कहा गया कि पुतिन की सेना ने देश के उत्तरी हिस्से से सैनिकों को वापस बुलाने के लिए मजबूर होना पड़ा है और 46 दिन के बाद भी वह कीव पर कब्जा करने में नाकाम रही है।

रुस और यूक्रेन के बीच जारी घमासान के बीच युद्ध खत्म होने का नाम ही नही ले रहा है। आज 47वें दिन भी रुस ने यूक्रेन के माइकोलीव पर ज़ोरदार हमला किया। जिससे वहां लोगों में डर का माहौल है। कई लोग घायल हुए है… इस बीच खबरें है कि यूक्रेन ने रुसी सेनाओं के कई हवाई हमले को नाकाम कर दिया। लेकिन रुसीयों का दावा है कि उन्होंने यूक्रेन में बड़े हमले को अंजाम दिया है।

दरअसल, रविवार को भी रुसी हमले से यूक्रेनवासी घायल हुए, साथ ही कई लोगों की जानें भी गई है। यूक्रेन के खार्किव में हमले से कई लोगों के घर भी हमले में खाक हो गए। इसके अलावा रुस के हमले लगातार बढ़ते ही जा रहे है जिसने रुस के कई शहरों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। जिससे यूक्रेनवासियों के बीच डर का माहौल कायम है।य़

बता दें कि अमेरिकी एक्सपर्ट्स का अंदेशा है कि रुस इस बार DNIEPER नदी के आसपास बड़े हमले की प्लानिंग कर रहा है। जिससे यूक्रेन को भारी नुकसान हो सकता है। वहां के रहने वाले लोगों के लिए भी यह काफी भयावह साबित होने के आसार है।

वहीं इससे पहले भी रुस के लगातार हमलों के कारण अब तक करीब 45 लाख यूक्रेनी देश छोड़कर जा चुके है। यहां तक की कई देशों से वहां पर गए छात्र भी इस गंभीर माहौल के बीच वापस स्वदेश लौट चुके है। वहीं इस रुस-यूक्रेन वार के बीच कई देशों ने यूक्रेन का समर्थन किया और रुस को ज़ोरदार फटकार लगाई। यहां तक की कई बड़े देशों ने रुस से लेन-देन खत्म कर नाते तोड़ लिए।

बताते चलें कि इससे पहले रुसी हमलों से भारतीय छात्रों को भी अपनी जानें गवानी पड़ी। जिससे लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बना। आवाजाही के लिए हवाई अड्डों पर भी भगदड़ देखने को मिली। वहीं अब देखना यह होगा की आखिरकार रुस-यूक्रेन का वार कब खत्म होता है। और यूक्रेन में शांति का माहौल कब तक देखने को मिलेगा।

इस दौरान उन्होंने विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी अलेप्पो को घेर लिया, घनी आबादी वाले इलाके में बमबारी की और बड़े पैमाने पर नागरिक हताहत हुए। 2016 में शहर सीरियाई सरकारी बलों के कब्जे में आ गया। रूसी सेना ने इसी नीति का इस्तेमाल यूक्रेन के भी कुछ इलाकों पर किया है, जिसमें रूसी सेना ने प्रमुख शहरों की आवासीय इमारतों पर हमला किया और यूक्रेनी बंदरगाह शहर मारियुपोल को बर्बाद कर दिया।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...