1. हिन्दी समाचार
  2. विदेश
  3. दरार : अमेरिका ने WHO से नाता तोड़ा, चीन की कठपुतली बताया

दरार : अमेरिका ने WHO से नाता तोड़ा, चीन की कठपुतली बताया

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

चीन के वुहान से निकले कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को ठप कर दिया है। नवंबर में जब इस वायरस की पुष्टि हुई तो एक तो चीन ने इसे दुनिया से छुपाया वही जनवरी तक WHO यह कहता रहा कि एक इंसान से इंसान में यह वायरस नहीं जा सकता।

लेकिन जैसे जैसे समय बीतता गया चीन का झूठ पकड़ आ गया और पूरी दुनिया में कोरोना पीड़ितों की तो जैसे बाढ़ आ गयी। इटली यूरोप में तो ये हाल हो गया कि लाश रखने के लिए जगह नहीं मिली। जिस इटली को दुनिया के नम्बर 1 हेल्थ सिस्टम का दर्जा प्राप्त है उस इटली के पास सिवाय आंसू बहाने के कोई रास्ता नहीं था।

लेकिन जैसे ही मार्च आते आते इस वायरस ने भारत और अमेरिका के लोगों को बीमार करना शुरू किया तबसे तल्खी और बढ़ने लगी। अमेरिका में हालात इतने भयावह है कि 1 लाख नागरिक तो मौत के काल में समा चुके है। अमेरिका ने इतने लोग तो किसी जंग में नहीं खोये इतने इस कोरोना वायरस से मर गए।

इधर पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का सन्देश देकर साफ़ कर दिया की अब चीन के दिन पूरे हुए। ट्रंप लगातार चीन और WHO पर हमलावर है। वो बार बार ये कह रहे है कि हमे धोखे में रखा गया। लोग आते रहे जाते रहे। जब तक कुछ समझ आता तब तो लाखो लोग पीड़ित हो चुके थे।

और जैसी की संभावना जताई जा रही थी कल देर रात ट्रंप ने WHO से नाता तोड़ दिया। ना सिर्फ उन्होंने नाता तोड़ा है बल्कि जमकर खरी खोटी सुनाई है। साफ़ साफ़ कहा कि चीन की कठपुतली WHO बनकर रह गया। अगर 45 करोड़ डॉलर देने के बाद भी हमसे जानकारी छुपाई गयी तो साथ रहने का कोई फायदा नहीं है।

आपको बता दे, अगर WHO जनवरी में ही यह बता देता की यह वायरस इंसान से इंसान में जाता है तो दुनिया को बचाया जा सकता था। उदाहरण के लिए सिर्फ मुंबई में फरवरी मार्च में 17 लाख लोगों की आवाजाही एयरपोर्ट पर हुई। यानी की जब तक लॉक डाउन लगता तब तक तो एक बड़ी आबादी पीड़ित होकर प्रवेश कर चुकी थी।

यही कारण है की आज मुंबई की हालत बद से बदतर है। यही हाल अमेरिका में हुआ। वो वायरस को हल्के में ले गए और लोग व्यापार के सिलिसले में यूरोप आते जाते रहे। मार्च मध्य तक जब कुछ समझ आता तब तक तो बहुत देर हो चुकी थी। आज अमेरिका में 17 लाख से अधिक लोग बीमार है और अस्पताल में जगह नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...