अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली पत्नी इवाना का निधन हो गया है। उनकी 73 साल की उम्र में मैनहट्टन स्थित उन के घर पर मौत हो गई। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के जरिए दी है।
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पहली पत्नी इवाना का निधन हो गया है। उनकी 73 साल की उम्र में मैनहट्टन स्थित उन के घर पर मौत हो गई। डोनाल्ड ट्रंप ने खुद यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल के जरिए दी है।
Heartbroken by the passing of my mother. Mom was brilliant, charming, passionate and wickedly funny. She lived life to the fullest — never forgoing an opportunity to laugh and dance.
I will miss her forever and will keep her memory alive in our hearts always. ❤️ pic.twitter.com/EyhrLNLUJw
— Ivanka Trump (@IvankaTrump) July 14, 2022
उन्होंने लिखा, ‘वह अद्भुत, सुंदर महिला थी, जिसने शानदार और प्रेरक जीवन जिया। उसे हम सभी पर गर्व था और हमें उस पर।’ इस बीच इवाना और ट्रंप की बेटी इवांका की सोशल मीडिया पोस्ट भी वायरल हो रही है, जिसमें उन्होंने दिवंगत मां के लिए भावुक संदेश लिखा है। इवांका ट्रंप ने लिखा, ‘मैं उन्हें हमेशा मिस करूंगी। उनकी यादों को हमेशा अपने दिल में संजो कर रखूंगी।’
इवांका ने यह संदेश लिखते हुए अपनी मां की तस्वीर भी ट्विटर पर शेयर की है। इवांका ने लिखा कि मां की मौत से मेरा दिल टूट गया है। वह बेहद विद्वान, चार्मिंग, जुनूनी और खुश रहने वाली थीं। इवाना और डोनाल्ड ट्रंप के तीन बच्चे हैं, जिनमें से एक बेटी इवांका ट्रंप हैं। इसके अलावा ट्रंप जूनियर और इरिक ट्रंप भी दोनों की संतानें हैं।
पूरे मामले की जानकारी रखने वाले लोगों का कहना है कि इवाना ट्रंप की मौत सीढ़ियों से गिर होने की आशंका है। फिलहाल पुलिस इसे हादसा मान रही है और उनकी मौत की जांच में जुटी है। जल्दी ही इस बारे में आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा कि उनकी मौत कैसे हुई।
खबरों के मुताबिक इवाना ट्रंप सीढ़ियों के पास मृत पाई गई थीं। इस बारे में खुलकर परिवार के लोगों ने कुछ नहीं कहा है। कुछ लोगों ने नाम उजागर न करने की शर्त पर मीडिया से सीढ़ियों से गिरने की बात कही है। फिलहाल मेडिकल परीक्षण के बाद ही खुलकर कुछ कहा जा सकेगा। इवाना ट्रंप के बेटे इरिक ट्रंप ने लिखा, यह हमारे लिए बेहद दुख का दिन है।
इरिक ट्रंप और उनके भाई बहनों ने बयान जारी कर कहा कि वह अद्भुत महिला थीं। वर्ल्ड क्लास एथलीट्स थीं और केयरिंग मदर और दोस्त थीं। एक दौर में मॉडल रहीं इवाना ट्रंप की बड़ी भूमिका पति डोनाल्ड ट्रंप की इमेज को बेहतर करने में भी मानी जाती है। उन्होंने उनके मीडिया कैंपेन को भी लंबे समय तक लीड किया था।