कोरोना नाम की बीमारी ने पूरी दुनिया की नाक में दम कर दिया है लेकिन सबसे अधिक अगर कोई देश प्रभावित हुआ है तो वो है अमेरिका।
जी हां, आज तक अमेरिका में 42 लाख से भी अधिक कोरोना के मरीज मिल चुके है वही डेढ़ लाख के करीब लोगों की जान गई है।
पूरी दुनिया में महाशक्ति का दर्जा रखने वाले अमेरिका की रफ्तार एक वायरस ने रोक दी है। अब अमेरिकी एयरलाइंस ने ऐलान किया है कि यात्रियों को फेस मास्क पहनने से मना करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
नए नियमों के तहत सिर्फ दो साल से छोटे बच्चों को मास्क न पहनने की अनुमति होगी। एयरलाइंस ने मास्क पहनने से मना करने पर कम से कम 100 लोगों के सफर करने पर प्रतिबंध लगाया है।
हालांकि एयरलाइंस ने ये भी कहा है कि अगर यात्रियों के पास मास्क नहीं है तो उन्हें फ्री में मास्क दिया जाएगा।