भारत को साल 2025 तक रूस सभी एस-400 वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों की आपूर्ति कर देगा। इसकी जानकारी देते हुए रूस के डिप्टी चीफ ऑफ मिशन रोमन बबुश्किन ने शुक्रवार को जानकारी दी। रूस ने कहा कि भारत को दी जाने वाली मिसाइलों का निर्माण शुरू हो गया है और इसे तय समय पर पूरा किया जाएगा। वहीं विदेशमंत्री एस जयशंकर ने रूस, भारत, चीन त्रिपक्षीय बैठक में भाग लेने के लिए 22 और 23 मार्च को रूस जाएंगे।
एस- 300 का उन्नत संस्करण एस-400 पहले रूस के रक्षा बलों को ही उपलब्ध थी। इसका निर्माण अल्तमाज-एंते करता है औऱ यह 2007 से रूस के बेडे में शामिल है। इस मिलाइल के मिलने के बाद भारत की ताकत और ज्यादा हो जाएंगी।