कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों की संख्या अब भले ही 50 लाख क्रॉस कर रही हो लेकिन अब दुनिया ने इसे हराने का संकल्प ले लिया है।
140 से अधिक देशो में इस वायरस का प्रभाव है जिनमे से 40 देशों ने अब लॉकडाउन हटा दिया है। लॉकडाउन खोलने वाले सबसे ज्यादा 26 देश यूरोप के हैं।
आपको जानकर हैरानी होगी कि कोरोना प्रभावित टॉप 10 देशों में 6 देश यूरोप के ही हैं। इसके अलावा अमेरिका ने भी धीरे धीरे लॉकडाउन खोल दिया है।
अमेरिका के 50 राज्यों में से 30 में लॉकडाउन खुल चुका है। लगभग 60 फीसदी हिस्सा अब अमेरिका का खुल चुका है वही चीन में भी अब हालात सामान्य हो रहे है।
देश के सभी पर्यटन स्थलों में पिछले 18 दिन में 19 लाख घरेलू पर्यटक पहुंचे हैं। वही दूसरी और थाईलैंड में दुकानें, फूड कोर्ट खुल रहे हैं।