1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. संसद सदस्यों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धासुमन किए अर्पित…..

संसद सदस्यों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को श्रद्धासुमन किए अर्पित…..

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी; केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के नेता, श्री पीयूष गोयल ने आज संसद भवन के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने वाले अन्य गणमान्य व्यक्तियों में केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य और पूर्व संसद सदस्य शामिल थे।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला, प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी; केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा के नेता, श्री पीयूष गोयल ने आज संसद भवन के सेंट्रल हॉल में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की। नेताजी सुभाष चंद्र बोस को श्रद्धांजलि देने वाले अन्य गणमान्य व्यक्तियों में केंद्रीय मंत्री, संसद सदस्य और पूर्व संसद सदस्य शामिल थे।

लोक सभा और राज्य सभा के महासचिव श्री उत्पल कुमार सिंह और श्री पी.सी.मोदी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की। विशिष्टजनों को लोक सभा सचिवालय द्वारा हिन्दी और अंग्रेजी में प्रकाशित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जीवनवृत्त वाली पुस्तिका भेंट की गई।

भारत के तत्कालीन राष्ट्रपति, डॉ. एन.संजीव रेड्डी ने 23 जनवरी, 1978 को संसद भवन के केन्द्रीय कक्ष में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के चित्र का अनावरण किया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...