रिपोर्ट: सत्यम दुबे
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ रहे लगातार कोरोना मामलों के बीच सोमवार को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने 6 दिनों का सम्पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया। सरकार का यह आदेश सोमवार रात से ही लागू हो गया। मंगलवार को मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल भी कोरोनो पॉजिटिव हो गईं। पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्य़मंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद को भी आइसोलेट कर लिया है।
कोरोना का दूसरा लहर लगातार कहर बरपा रहा है, कोरोना के इस लहर में देश के कई राज्यों के मुख्य़मंत्री पॉजिटिव हो गये हैं। इस लहर में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहार, कर्नाटक के मुख्य़मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पॉजिटिव हो गये हैं। ये सभी मुख्यमंत्री आइसोलेशन में हैं। तो वहीं अब मुख्यमंत्री केजरीवाल की पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री ने खुद को भी आइसोलेय कर लिया है।
Delhi CM Arvind Kejriwal quarantines himself as his wife Sunita Kejriwal tests positive for #COVID19; she has home isolated herself.
(File pics) pic.twitter.com/ZFBZ5Uw6tP
— ANI (@ANI) April 20, 2021
सोमवार को दिल्ली में छह दिन के लॉकडाउन के साथ सीएम केजरीवाल ने कहा था कि दिल्ली में कोरोना की चौथी वेव चल रही है। हालांकि, इससे पहले तीसरी वेव में 8000 केस आये थे, लेकिन हमारा सिस्टम बंद नहीं हुआ था। अब 25000 हजार केस आने से हेल्थ सिस्टम गड़बड़ा रहा है लेकिन टूटा नहीं है। हालांकि हमारी स्वास्थ्य व्यवस्था बहुत ज्यादा तनाव में हैं। किसी भी व्यवस्था की अपनी सीमाएं हैं। हम केंद्र सरकार के लगातार संपर्क में हैं। इस लॉकडाउन में हम बेड्स, दवाईयां और ऑक्सीजन की व्यवस्था करेंगे।
दिल्ली में पिछले 24 घंटे में 23686 नए मामले दर्ज किए गए हैं, इस दौरान 240 लोगो ने अपनी जान गंवा दी है। दिल्ली में कोरोना से इतनी मौतें एक दिन में कभी नहीं हुई थीं। फिलहाल दिल्ली में 76887 एक्टिव केस हैं। दिल्ली सरकार ने सोमवार रात 10 बजे से 26 अप्रैल सुबह 5 बजे तक फिर लॉकडाउन लगाया गया है।