1. हिन्दी समाचार
  2. Madhya Pradesh
  3. अस्पताल में मरीज की जान लेने की कोशिश, पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक दृश्य

अस्पताल में मरीज की जान लेने की कोशिश, पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक दृश्य

By Amit ranjan 
Updated Date

नई दिल्ली : मध्य प्रदेश के सागर जिले के एक अस्पताल में एक शख्स ने आपसी दुश्मनी निकालने के लिए अपने ही पड़ोस के एक शख्स को मारने की कोशिश की। जिसे लेकर उसने इलाज कराने आये मरीज की अस्पताल में पेट्रोल छिड़ककर जलाकर मारने की कोशिश की। सीसीटीवी फुटेज में घटना दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि यह मामला मध्य प्रदेश के सागर जिले की है। जहां पीड़ित को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में गंभीर हालत में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स के अनुसार उसकी हालत स्थिर है।

सीसीटीवी में कैद हुआ खौफनाक मंजर

सीसीटीवी कैमरे में आप देख सकते है कि जिला अस्पताल सागर में एक व्यक्ति प्रवेश करता है। अस्पताल परिसर में अंदर प्रवेश करने के बाद वह इधर-उधर देखता है, फिर किनारे जाकर आग जलाता है। इसके बाद वह एक मरीज के पास पहुंचता है और उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा देता है। देखते ही देखते मरीज जलता हुआ चिल्लाते हुए बाहर भागता है। वहीं आरोपी भी जल्दी से बाहर निकल जाता है। जल रहे मरीज की चीख सुनकर सब आते हैं और उसकी आग बुझाते हैं।

क्यों की गई जलाकर मारने की कोशिश

दरअसल, जो व्यक्ति जिला अस्पताल में प्रवेश करता हुआ सीसीटीवी में दिख रहा है उसकी पहचान मिलन रजक के रूप में हुई है। जबकि जिसे जलाया जा रहा है, वह दामोदर कोरी है। दोनों सागर के ही रहने वाले हैं। किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ। इसी विवाद में दामोदर घायल हुआ था और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

आरोपी शख्स को किया गया गिरफ्तार

सागर जिला के अपर पुलिस अधीक्षक विक्रम कुशवाहा ने बताया कि आरोपी मिलन को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज और पीड़ित के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ जान से मारने की कोशिश का केस गोपालगंज थाने में दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मिलन से पुलिस पूछताछ कर रही है। उधर, पीड़ित को सागर के बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...