1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. 19 साल की लड़की को दबंगों ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया, तमाशा देखते रहे लोग

19 साल की लड़की को दबंगों ने दीवार में जिंदा चुनवा दिया, तमाशा देखते रहे लोग

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: दीवारों में जिंदा चुनवा देने की कई कहानी आप सुन होंगे, मुगलों के दौर में लोगो को जिंदा चुनवाने की सजा दी जाती थी। यह सोच कर ही रुंह कांपने लगती है, जिसके साथ ऐसी बर्बरता होती थी, उन पर क्या बीतती होगी? हम आपको ये बातें इसलिए बता रहें हैं कि मुगलों द्वारा की जाने वाली बर्बरता की एक झलक झारखंड के कोडरमा जिले से सामने आई है। जहां एक 19 साल की लड़की को कुछ दबंगो ने जिंदा दीवार में चुनवा दिया। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती की जान बचा ली है।

आपको बता दें कि यह खौफनाक वारदात कोडरमा जिले के टिलहा गांव में हुई। गांव के दबंग लोगों ने जमीनी विवाद में कब्जा करने के इरादे से युवती को पहले एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद बाहर से ताला लगा दिया और फिर बाहर से दीवार खड़ी कर दी। बताया जाता है कि युवती करीब 6 से 7 घंटे अंदर रही, हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस ने दीवार तोड़कर लड़की को जिंदा बचा लिया।

पीड़ित लड़की के पिता किशोर पंडित का गांव के ही विनोद पंडित से जमीनी विवाद चल रहा था। दबंग लोग पीड़ित परिवार की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करना चाहते थे। जिसके मद्देनजर इस घटना को अंजाम दिया। आरोप है कि किशोर पंडित और उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान घर में उनकी बेटी अकेली थी। इसी बात का फायदा उठाकर आरपी विनोद पंडितअपने साथ  5-6 लोगों को लेकर वहां पहुंचा और युवती को धक्का मारकर कमरे में बंद कर दिया। जिसके बाद ईंट की दीवार खड़ी कर दी। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाया गया।

वारदात को लेकर कोडरमा के SP डॉ. एहतेशाम वकारीब ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने वाली सभी आरोपी फिलहाल फरार चल रहे हैं। उनको जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। विवाद में इस घटना को जमीनी विवाद की वजह से अंजाम दिया गया है। वहीं युवती का मेडिकल चेकअप कराया गया, खतरे की कोई बात नहीं है। उन्होने आगे बताया कि अगर वक्त रहते पुलिस टीम नहीं पहुंचती तो लड़की की जान भी जा सकती थी। वहीं लड़की के पिता ने बताया कि यह जमीन विवाद मामले को कोर्ट में जीत चुके हैं, लेकिन विनोद पंडित अदालत के फैसले को भी नहीं मान रहा है। 

गौर करने वाली बात यह है कि लड़की के साथ बर्बरता होती रही, और गांव के दर्जनों लोग चुपचाप खड़े होकर तमाशा देखते रहे। कोई उनको रोकने की हिम्मत भी नहीं कर पाया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...