1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. दरिंदे ने कार में घुमाने के बहाने दोस्त की 5 साल की बेटी से की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

दरिंदे ने कार में घुमाने के बहाने दोस्त की 5 साल की बेटी से की दरिंदगी, आरोपी गिरफ्तार

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

नई दिल्ली: हरियाणा के बल्लभगढ़ से वारदात की एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे जानकर आप भी किसी पर भरोसा करने के लिए 100 बार सोचेंगे। एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली दोस्त की साढ़े 5 साल की बच्ची को कार में घुमाने के बहाने ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने करीब दो घंटे बाद मासूम बच्ची को लहूलुहान हालत में घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया।

इसके बाद परिवार वालों ने बच्ची को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया है। मामले की जानकारी होते ही क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस ऐक्टिव हो गई। वारदात के कुछ ही घंटों के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरिंदे का नाम कपिल है।

पुलिस की मानें तो घटना सोमवार रात करीब 11 बजे की है। सोमवार रात को बिजली न होने के वजह से बच्ची अपने पिता और मां के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी। कपिल कार लेकर आया और बच्ची को घुमाने के बहाने अपने साथ ले गया। परिजन आरोपी पर विश्वास करते थे, तो उन्होंने बच्ची को उसके साथ जाने की अनुमति दे दी।

आरोपी ने बच्ची के साथ कार में ही दुष्कर्म किया। उसने यह बात किसी को भी नहीं बताने के लिए कहा और 2 घंटे बाद उसके परिजनों को सौंपकर वहां से फरार हो गया। घर आने के बाद बच्ची ने अपने साथ हुए घटना के बारे में परिजनों को बताई। उसने कहा कि अंकल ने गंदा काम किया है। ब्लीडिंग होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस कमिश्नर ओपी सिंह ने मामले में तुरंत संज्ञान लेते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के आदेश दिए। क्राइम ब्रांच 48 प्रभारी उप-निरीक्षक राकेश सिंह के साथ महिला थाना बल्लभगढ़ प्रभारी इंस्पेक्टर नेहा राठी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के अंदर अरोपित को काबू कर लिया। उसकी उम्र 30 वर्ष है और वह शादीशुदा है। वह शहर में अपना की काम करता है।

वारदात से गुस्साए लोगों ने आरोपी के घर पर हमला कर दिया। लोगों ने घर पर जमकर तोड़फोड़ की। यहां तक की पेट्रोल डाल कर घर में आग लगाने की कोशिश भी की। परिवार ने किसी तरह खुद को कमरे में बंद कर जान बचाई। इसके बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पब्लिक को खदेड़ा और परिवार को दूसरी जगह शिफ्ट कराया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...