1. हिन्दी समाचार
  2. क्राइम
  3. तीन बेगम, सात बच्चों के बाद भी इंस्पेक्टर आदित्य बनकर हिन्दू लड़की को फंसाया जाल में, दुष्कर्म कर जबरन किया निकाह

तीन बेगम, सात बच्चों के बाद भी इंस्पेक्टर आदित्य बनकर हिन्दू लड़की को फंसाया जाल में, दुष्कर्म कर जबरन किया निकाह

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

रिपोर्ट: सत्यम दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लव जिहाद का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर आपके होश उड़ जायेंगे। यहां के इंदिरा नगर पुलिस ने लव जिहाद के मामले में एक जालसाज को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार जालसाज खुद को क्राइम ब्रांच का इंस्पेक्टर आदित्य सिंह बताकर हिंदू लड़कियों से शादी करता था।

इस मामले में इंदिरानगर इंस्पेक्टर अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि जालसाज आदित्य सिंह उर्फ आबिद हवारी को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आबिद हवारी आजमगढ़ जिले का रहने वाला है। आबिद की तीन शादियां हो चुकी हैं। उसके पांच बच्चे हैं। आरोपी इंदिरानगर की एक युवती ने एफआईआर दर्ज कराई थी। युवती ने आरोप लगाया है कि अंसल के पास किराए पर रहने वाला जालसाज आबिद ने धर्म छिपाकर मुझे प्रेमजाल में फंसाया और उसका रेप भी किया।

युवती ने बताया कि आबिद खुद को आदित्य सिंह इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच लखनऊ बताता था। युवती ने 15 लाख रुपए ठगने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने बताया कि आबिद ने मध्यप्रदेश में भी एक हिंदू युवती से धर्म छिपा कर शादी कर चुका है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा और दोषी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी कई बार महिला को अंसल गोल्फ सिटी स्थित मकान में भी ले गया। वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके अलावा महिला के घर भी जाता था। आबिद ने प्रेम प्रसंग के दौरान महिला का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसके बाद 12 मई 2016 को जबरन डरा धमकाकर महिला के घर में ही उससे निकाह किया। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद आबिद उसे अपने घर ले गया। वहां पर उसका नाम बदलकर आयशा के नाम से वोटरआइडी और आधार कार्ड बनवाया। आए दिन प्रताड़ित करता था। इस दौरान पता चला कि तीन शादियां पहले वह और कर चुका है। जिनसे उसके सात बच्चे हैं।

पीड़िता ने बताया कि अपनी गाड़ी में पुलिस का लोगो लगाकर आबिद उसके घर आता था। वर्दी कभी नहीं पहनकर आया वह वर्दी में फोटो दिखाता था। कहता था कि क्राइम ब्रांच वाले वर्दी में नहीं रहते हैं। उसने अपनी पोस्टिंग बाराबंकी क्राइम ब्रांच, हैदरगढ़, सुलतानपुर में बताई। पीड़िता ने बताया कि आबिद अपने गांव से पंचायत चुनाव भी लड़ चुका है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...