
रिपोर्ट: गीतांजली लोहनी
मंगोलिया: ईस्ट एशिया का देश मंगोलिया क्षेत्रफल में भारत का लगभग आधा है और इसकी कुल जनसंख्या 33 लाख है। इस देश में महामारी का ग्राफ दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है। ऐसे में अब पिछले 24 घंटे में यहां कोविड-19 के 49 नए मामले दर्ज हुए हैं। जिसके बाद से यहां अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 2,493 हो गयी है। नेशनल सेंटर फॉर कम्यूनिकेबल डिजीज ने गुरुवार को ये जानकारी दी है। वहीं बताते चलें कि देश में बुधवार को एक और कोविड-19 मरीज ने दम तोड़ दिया, जिसके बाद मरने वालों की संख्या अब मंगोलिया में 5 हो गई है।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, covid-19 से 25 और मरीजों की रिकवरी हुई, जिसके बाद देश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 1,802 हो गई है। मंगोलिया स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक लगभग 15 लाख कोविड-19 परीक्षण पूरे देश में किए गए हैं। वहीं बताते चलें कि कोरोना महामारी से ग्रसित देशों की लिस्ट में मंगोलिया 173वें नंबर पर है।