
रिपोर्ट: सत्यम दुबे
मुंबई: कोरोना महामारी देश को दिन पर दिन अपनी चपेट में लेता ही जा रहा है। इस महामारी की चपेट में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र है। महामारी दम तोड़ने से साथ ही एक बार फिर वापसी करता हुआ दिखाई दे रहा है। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों में 84 फीसदी ऑक़ड़े अकेले महाराष्ट्र से सामने आये हैं। इसके बाद पंजाब समेंत देश के 6 राज्य महामारी की भयंकर चपेट में हैं। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के साथ-साथ रैपिड एंटीजेन टेस्ट सख्ती शुरू हो गई है।
India reports 59,118 new COVID19 cases, 32,987 recoveries, and 257 deaths in the last 24 hours, as per the Union Health Ministry
Total cases: 1,18,46,652
Total recoveries: 1,12,64,637
Active cases: 4,21,066
Death toll: 1,60,949Total vaccination: 5,55,04,440 pic.twitter.com/GEzQNlbjLb
— ANI (@ANI) March 26, 2021
पिछले 24 घंटे की बात करें तो देश में 59,118 नये मामले सामने आये हैं। जबकि 32,987 लोग रिकवर हुए हैं। दुख की बात यह है कि 257 लोगों ने कोरोना महामारी से अपनी जान गंवाई है। कुल संक्रमितों के ऑकड़े को देखें तो अबतक देश में 1,18,46,652 लोग महामारी की चपेट में आयें हैं। वहीं 1,12,64,637 लोगों ने महामारी को मात दी है। मौजूदा वक्त में 4,21,066 लोग संक्रमित हैं। जबकि कोरोना महामारी से 1,60,949 की मौत हुई है।
कोरोना से सबसे ज्यादा पीड़ित महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए दो और जिलों- नांदेड़ और बीड में लॉकडाउन लगा दिया है। इन जिलों में लॉकडाउन शुक्रवार 26 मार्च से 4 अप्रैल तक लॉकडाउन लागू रहेगा। इस दौरान जरूरी सामानों की दुकानें सुबह 7 बजे दोपहर 12 बजे तक खुली रहेंगी। इसके साथ ही बाजार, स्कूल, जिम, होटल, मॉल, सिनेमा हॉल को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
महाराष्ट्र, पंजाब, गुजरात में कोरोना की रफ्तार पर लगाम लगाने के लिए नाइट कर्फ्यू जैसे कड़े कदम उठाए गए हैं। गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, सूरत और राजकोट में 31 मार्च तक नाइट कर्फ्यू है। पंजाब के लुधियाना, पटियाला, होशियारपुर, जालंधर और फतेहगढ़ साहिब सहित कई शहरों में रात 9 से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू है।