1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Year Ender 2020: बॉलीवुड के कई स्टार्स ने दुनिया को कहा अलविदा, ये थी एक्टर के नाम, पढ़ें

Year Ender 2020: बॉलीवुड के कई स्टार्स ने दुनिया को कहा अलविदा, ये थी एक्टर के नाम, पढ़ें

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

Year Ender 2020: कोरोना वायरस के कारण यह साल बॉलीवुड की दुनिया के लिए काफी मुश्किल रहा था, क्योंकि कोरोना के कारण बीच में ही फिल्मों की शूटिंग रोक दी गई थी। इससे इतर बॉलीवुड को एक और वजह से लगातार झटके पर झटका लगता रहा।

दरअसल, इस साल बॉलीवुड के कई मशहूर सितारों ने दुनिया को अलविदा कह दिया, आज की इस स्टोरी में हम आपको बताने जा रहे है उन स्टार्स की आखिरी फिल्मों के बारे में जिन्हें हमने 2020 में खोया। जिसमें इरफान खान से लेकर सुशांत सिंह राजपूत के नाम शामिल है।

ऋषि कपूर ने 67 साल की उम्र में 30 अप्रैल को ल्यूकेमिया से दो साल की लंबी लड़ाई के बाद फिल्मी दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। ऋषि कपूर लगभग एक साल तक अमेरिका में इलाज के बाद सितंबर 2019 में अभिनेता भारत लौट थे। ऋषि कपूर राज कपूर के दूसरे बेटे और पृथ्वीराज कपूर के पोते थे। उन्हें आखिरी बार फिल्म 102 नॉट आउट में देखा गया था। इस फिल्म में ऋषि कपूर ने अमिताभ बच्चन के साथ स्क्रीन शेयर की थी।

सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून अपने बांद्रा अपार्टमेंट में आत्महत्या की थी। सुशांत सिंह राजपूत 34 साक के थे। सुशांत सिंह बॉलीवुड में आने से पहले पहले टेलीविजन शो पवित्रा रिश्ता के साथ एक अपने करियर की शुरुआत की थी। शो में सुशांत सिंह राजपूत ने मानव देशमुख का किरदार निभाया था। सुशांत ने इसके बाद 2013 में बड़े पर्दे पर फिल्म काई पो चे से अपनी शुरुआत की थी। उन्होंने फिल्म एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, शुद्ध देसी रोमांस और छिछोरे में अपने फैंस को अपने अभिनय से चौंका दिया था। आपको बता दें, सुशांत सिंह की आखिरी फिल्म दिल बेचारा थी।

हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कॉमेडियन जगदीप, जिन्होंने दशकों तक फैले अपने शानदार करियर में कई तरह के किरदारों के दम पर लाखों भारतीयों को मंत्रमुग्ध कर दिया था। जगदीप का निधन 81 साल में 9 जुलाई को हुआ था। जगदीप को ब्लॉकबस्टर फिल्म में सोरमा भोपाली के रूप में उनकी भूमिका के लिए याद किया जाता है। 29 मार्च 1939 को अमृतसर में जन्मे जगदीप का असली नाम सैयद इश्तियाक अहमद जाफरी था। जगदीप के दो बेटे जावेद जाफरी और टेलीविजन निर्देशक नवेद जाफरी हैं।

टीवी और बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या भटनागर, जिन्हें ये रिश्ता क्या कहलाता है में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता था। दिव्या भटनागर की मौत कोविद -19 की वजह से हुई थी। दिव्या भटनागर मुंबई के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर काफी दिनों तक रही थी। दिव्या भटनागर की उम्र 34 साल थीं।

आसिफ बसरा बीते 12 नवंबर को धर्मशाला के एक निजी कॉम्प्लेक्स में मृत पाए गए थे। उनके निधन का कारण अभी तक पता नहीं लगाया जा सकता है। आसिफ बसरा ने करियर के दौरान कई हिट फिल्मों में काम किया है।

बॉलीवुड की निम्मी, जिनका असली नाम नवाब बानो है, उनका इसी साल 88 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उन्होंने 1950 से लेकर 1960 के दौर में कई बेहतरीन फिल्में की हैं, जिसमें ‘पूजा के फूल’, ‘मेरे महबूब’ और ‘आकाशदीप’ शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...