1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. विक्की कौशल ने बॉलीवुड में ऐसे रखा कदम, जानिए और पढ़ें

विक्की कौशल ने बॉलीवुड में ऐसे रखा कदम, जानिए और पढ़ें

 बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। 16 मई साल 1988 को विक्की कौशल का जन्म मुंबई के चॉल में हुआ था। उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपनी शुरुआत की थी।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। 16 मई साल 1988 को विक्की कौशल का जन्म मुंबई के चॉल में हुआ था। उन्होंने बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपनी शुरुआत की थी।

विक्की कौशल एक भारतीय एक्टर है। विक्की ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2015 में फिल्म मसान से की थी, इस फिल्म के लिए विक्की को इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकेडमी अवार्ड्स के तहत बेस्ट मेल डेब्यू पुरुस्कार से नवाजा जा चुका है। इसके बाद विक्की साइक्लोजिकल थ्रिलर फिल्म रमन राघव 2.0, राजी, संजू आदि में नजर आये।

आपको बता दे की एक्टर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव नही रहते मगर उनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है। फैंस उनको उनके जन्मदिन पर जन्मदिन की बधाई दे रहे है।

वही, बॉलीवुड एक्टर का जन्म यानि विक्की कौशल का जन्म 16 मई 1988 को मुंबई, महाराष्ट्र में हुआ था। विक्की के पिता का नाम श्याम कौशल है, जोकि कई बॉलीवुड फिल्मों  में बतौर एक्शन निर्देशक और स्टंट कोर्डिनेटर काम कर चुके हैं, जिनमे स्लमडॉग मिलेनियर, 3 इडियट्स, बजरंगी-भाईजान आदि शामिल है। विक्की के भाई सनी भी हिंदी सिनेमा में सक्रिय है, सनी ने बतौर सह-निर्देशक फिल्म गुंडे और माय फ्रेंड पिंटो में काम किया।

वर्ष 2009 में कौशल ने राजीव गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मुंबई से मैकेनिकल इंजीनियर के रूप में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। विक्की के पास नौकरी करने के विकल्प था, लेकिन एक्टर बनने की चाहत उन्हें थियेटर और और फिर बाद फिल्मी दुनिया में ले आई। डिग्री मिलने के बाद विक्की ने किशोर नामित कपूर के तहत एक अभिनय कार्यशाला में शामिल हो गए। उन्होंने लव शू तेचिकन खुराना और बॉम्बे वेलवेट जैसी फिल्मों में मामूली भूमिका निभाई, इसके अलावा वह एक शोर्ट फिल्म गीक आउट में भी नजर आये।  इस बीच विक्की, मानव कौल और नसीरुद्दीन शाह के समूहों के साथ ही थियेटर कर रहे थे।

वर्ष 2010 में विक्की ने निर्देशक अनुराग कश्यप के साथ बतौर सहायक निर्देशक फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में काम किया। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान नीरज घायवान भी फिल्म गैंग्स ऑफ वासेपुर में बतौर सहायक निदेशक कर कर रहे थे। इस दौरान कौशल और नीरज की अच्छी दोस्ती हो गयी। फिल्म वासेपुर के खत्म होने के बाद नीरज ने फिल्म मसान निर्देशित करने की सोची, जिसके लिए उन्होंने विक्की को ऑडिशन के लिए बुलाया। फिल्म मसान में विक्की ने एक बनारसी लड़के की भूमिका अदा की थी।

मसान के बाद विक्की की दूसरी फिल्म जुबान थी, जो मार्च 2016 में रिलीज हुई यह फिल्म एक युवा लड़के की कहानी है जो बड़बड़ाने की बीमारी से ग्रस्त है। उनकी अगली फिल्म रमन राघव 2.0, अनुराग कश्यप की मनोवैज्ञानिक थ्रिलर थी, जिसमें उन्होंने नशे की लत वाले किरदार को निभाया है। इसके अलावा विक्की मनमर्जियां में भी नजर आये।

इसके अलावा विक्की की एक फिल्म नेटफ्लिक्स पर भी रिलीज हुई है, जिसका नाम लव पर स्क्वायर फुट। यह फिल्म नेटफ्लिक्स ओरिजनल पर रिलीज हुई जिसमे विक्की के साथ अंगीरा धर, अलंकृति सहाई, रघुबीर यादव नजर आये थे।

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी उनके फैंस के बीच एक ख़ुशी की लहर लेकर आयी है। दोनों की शादी 9 दिसंबर को हुई थी। बॉलीवुड के हैंडसम हंक विक्की कौशल और कटरीना कैफ इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर यह कपल अपनी पिक्चर्स शेयर कर फैन्स को कपल गोल्स देते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...