1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह, शोक में डूबा बॉलीवुड

पंचतत्व में विलीन हुए दिग्गज गायक भूपिंदर सिंह, शोक में डूबा बॉलीवुड

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बॉलीवुड के मशहूर गायक भूपिंदर सिंह का निधन हो गया। वह 82 साल के थे। भूपिंदर सिंह को फिल्म मौसम, सत्ते पे सत्ता, आहिस्ता आहिस्ता, दूरियां और हकीकत जैसी फिल्मों में उनके गाये गानों के लिए जाना जाता है। रंग दे बसंती चोला, होकर मजबूर उसने मुझे भुलाया होगा, प्यार हमें इस मोड़ पर ले आया जैसे कई गाने गाने वाले लोकप्रियता पाने वाले भूपिंदर सिंह 82 साल के थे।

भूपिंदर सिंह ने बॉलीवुड के कई लीजेंड गायकों के साथ काम किया। उन्होंने मोहम्मद रफ़ी, लता मंगेशकर, आशा भोंसले जैसे गायकों के साथ कई सुपरहिट गाने गाये। भूपिंदर ने अपनी मशहूर गायक पत्नी मिताली सिंह के साथ मिलकर कई लोकप्रिय गाने गाये। पति पत्नी की जोड़ी खूब मशहूर रही. आखिर भूपिंदर सिंह को क्या बीमारी थी, और ये बीमारी कितनी खतरनाक है। हम आपको बताते हैं।

बताया जा रहा है कि भूपेंदर सिंह को कोलन कैंसर था, लेकिन सभी टेस्ट इसलिए नहीं हो पाए, क्योंकि उन्हें कोरोना वायरस संक्रमण हो गया था। उनके निधन की वजह में एक वजह कोरोना संक्रमण भी बताया जा रहा है। कोलन कैंसर वो कैंसर है जो बड़ी आंत कोलोन में शुरू होता है। ये कैंसर किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन आमतौर पर ये अधिक उम्र के लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है।

ये कैंसर सबसे पहले बड़ी अंत की दीवार में, फिर उसके आसपास लिंफ नोड्स में और फिर पूरे शरीर में फ़ैल जाता है। कोलोन कैंसर यानी मलाशय की भीतरी परत पर सूजन होता है. इसे कोलाइटिस के नाम से भी जाना जाता है। मलाशय में बैक्टीरिया के प्रवेश करने से संक्रमण हो जाता है, जो बाद में बड़ी बीमारी में तब्दील हो जाता है।

इस कैंसर के कई लक्षण है। मल त्याग की आदत में बदलाव आता है। दस्त कब्ज होगी, इसके बाद भी लगेगा कि पेट पूरी तरह से खाली नहीं है। वजन कम होने लगता है। भूख नहीं लगती। खून की कमी हो जाती है। पेट में दर्द रहता है। मल से खून आने लगता है। कमजोरी होती है।

इस कैंसर के कई लक्षण है। मल त्याग की आदत में बदलाव आता है। दस्त कब्ज होगी, इसके बाद भी लगेगा कि पेट पूरी तरह से खाली नहीं है। वजन कम होने लगता है। भूख नहीं लगती. खून की कमी हो जाती है। पेट में दर्द रहता है। मल से खून आने लगता है। कमजोरी होती है।