1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. शादी के बंधन में बंधी TV की नागिन, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, देखें

शादी के बंधन में बंधी TV की नागिन, तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल, देखें

बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय सूरज नाम्बियार  के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फैंस उनकी तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे है। वही, दोनों गोवा में शादी के बंधन में बंधे हैं। उनके दोस्त अर्जुन बिजलानी ने पहली फोटो शेयर करके लिखा है, मिस्टर ऐंड मिसेज नाम्बियार।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

नोएडा:  बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस मौनी रॉय सूरज नाम्बियार  के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हैं। फैंस उनकी तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे है। वही, दोनों गोवा में शादी के बंधन में बंधे हैं। उनके दोस्त अर्जुन बिजलानी ने पहली फोटो शेयर करके लिखा है, मिस्टर ऐंड मिसेज नाम्बियार।

 

मौनी रॉय के फैन्स और फ्रेंड्स तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं। बता दें कि सूरज नाम्बियार एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से नहीं हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह दुबई बेस्ड बैंकर हैं। मौनी और उनकी शादी की खबरें लंबे वक्त से सुर्खियों में थीं। मौनी के फैन पेजज पर भी कई तस्वीरें और वीडियोज दिखाई दे रहे हैं। दोनों एक-दूसरे को 2019 से डेटिंग कर रहे थे। मौनी ने अपना अफेयर लंबे वक्त तक छिपाकर रखा था।

 

मौनी रॉय  सूरज नाम्बियार की पत्नी बन चुकी हैं। गोवा में 27 जनवरी को धूमधाम से दोनों की शादी हुई। शादी के पहले वेडिंग सेरिमनीज के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहे थे। शादी में उनके खास दोस्त अर्जुन बिजलानी, मंदिरा बेदी, आश्का गोराड़िया सहित करीबी लोग शामिल हुए थे।

 

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mon (@moniroy318)

मौनी रॉय ने अपनी हल्दी और मेहंदी में जमकर धमाल किया। उन्होंने सूरज नाम्बियार और अपने दोस्तों के साथ खूब डांस किया था। शादी के पहले उनकी बैचलरेट पार्टी की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...