1. हिन्दी समाचार
  2. bollywood
  3. एक्ट्रेस निकिता दत्ता से फोन छीनने वाले तीन लोग गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

एक्ट्रेस निकिता दत्ता से फोन छीनने वाले तीन लोग गिरफ्तार, पढ़ें पूरी खबर..

पुलिस ने एक्ट्रेस निकिता दत्ता से मोबाइल फोन छीनने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। निकिता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया था साथ ही बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। उनके फैंस इस खबर को सुनते ही अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

मुंबई: पुलिस ने एक्ट्रेस निकिता दत्ता से मोबाइल फोन छीनने के मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। निकिता ने सोशल मीडिया के जरिए अपने साथ हुई घटना का जिक्र किया था साथ ही बांद्रा पुलिस स्टेशन में शिकायत भी दर्ज कराई थी। उनके फैंस इस खबर को सुनते ही अपनी- अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

वही एक्ट्रेस निकिता ने बताया था कि घटना 28 नवंबर रात की है। वह बांद्रा की 14 नंबर सड़क पर रात करीब 7:45 बजे पैदल चल रही थीं। इसी दौरान पीछे से दो बाइक सवार आए और उनके सिर पर थपथपाया जिससे उनका ध्यान भटक गया। हादसे के बाद एक्ट्रेस ने चीख पुकार भी लगाई। उसके बाद भी उनका फोन लेकर फरार हो गए। वही पुलिस की जांच के बाद अहम सुराग लगा जिसके बाद चोरों को पुलिस ने पकड़ लिया।

इसका फायदा उठाकर एक बदमाश ने निकिता के हाथ से फोन छीन लिया। इससे पहले कि निकिता कुछ कर पातीं, वो दोनों वहां से भाग निकले। पहले तो निकिता को कुछ समझ ही नहीं आया कि हुआ क्या है। जबतक उन्होंने खुद को संभाला और उनके पीछे भागने की कोशिश की तबतक वे बहुत दूर निकल चुके थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...