1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. तेजस्वी प्रकाश हॉट अंदाज में आई नजर, तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, पढ़ें

तेजस्वी प्रकाश हॉट अंदाज में आई नजर, तस्वीर सोशल मीडिया पर हुई वायरल, पढ़ें

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बिग बॉस 15 के घर में कपल बनें दोनों की जोड़ी को फैंस खूब पसंद करते हैं। एकता कपूर के सुपर नैचुरल शो ‘नागिन 6’ से लोगों के दिलों पर राज कर रहीं तेजस्वी प्रकाश का हाल ही में रेड हॉट अवतार फैंस को देखने को मिला। तेजस्वी का ये लुक देखने के बाद फैंस एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए नहीं थक रहे हैं। तेजस्वी प्रकाश की इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।

तेजस्वी प्रकाश का जन्म 10 जून 1992 को हुआ था। वह साउदी अरब के जेद्दा में जन्मी थी। उनके पिता का नाम प्रकाश वयंगनकर है। उनके पिता एक गायक है। उनके भाई का नाम प्रतीक प्रकाश वयंगरकर है। उनका परिवार म्यूजिक से संबंधित है।

तेजस्वी प्रकाश ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक के बाद एक ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट की। इन तस्वीरों में नागिन 6 एक्ट्रेस ने चटकीली रेड कलर की थाई हाई स्लिट कलर की ड्रेस पहनी हुई है। उनका यह ड्रेस डीप नेक है और वेलवेट है।

तेजस्वी प्रकाश इस लुक में बेहद बोल्ड और ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने अपने इस रेड हॉट लुक के साथ ब्लैक रंग की हाई हील्स पहनी और अपने बालों को स्ट्रेट रखा। तेजस्वी ने अपने रेड लुक के साथ लाइट मेकअप और डार्क लिपस्टिक लगाई, जो उनके लुक को बिलकुल परफेक्ट बना रही है। इन तस्वीरों में काउच पर बैठी तेजस्वी कभी नीचे देख रही हैं, तो कभी वह बोल्ड पोज दे रही हैं।

 

तेजस्वी प्रकाश की ये तस्वीर उनके फैंस को खूब पसंद आ रही है। कुछ घंटो पहले पोस्ट की गई इन तस्वीरों को अब तक 5 लाख 90 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं और फैंस अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के लुक के दीवाने हुए जा रहे हैं।

इन तस्वीरों को शेयर करते हुए तेजस्वी ने कैप्शन में लिखा, ‘लेडी इन रेड’। तेजस्वी प्रकाश की इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘वह कहते हैं रेड हॉट है। वह कहते हैं तेजस्वी प्रकाश के लिए इंतजार करो’। दूसरे यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘ये कहना ही पड़ेगा कि आप लाल रंग की ड्रेस में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं। आप फायर हैं’। अन्य यूजर ने लिखा, ‘हॉटनेस अलर्ट

तेजस्वी प्रकाश के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2012 में ‘2612’ टेलीविजन शो से की थी। लेकिन उन्हें जो असली पहचान मिली, वह साल 2015 में आए सीरियल ‘स्वरागिनी’ से मिली, इस शो में तेजस्वी ने रागिनी का किरदार निभाया था। इसके बाद वह कई शोज में मुख्य किरदार में दिखीं।

तेजस्वी प्रकाश ने सबसे पहले अपने कैरियर की शुरुआत इंजीनियरिंग की नौकरी से की थी। उसके बाद उनको अभिनय की रुचि लगी तो उन्होंने नौकरी छोड़ अभिनेत्री के रूप में अपने कैरियर की शुरुआत की।

उन्होंने सबसे पहले अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2012 में टीवी शो 2612 से की थी। उसके बाद उनको संस्कार धरोहर अपनों की, स्वरागिणी जोड़े रिश्तों के सुर, पहरेदार पिया की, सिलसिला बदलते रिश्तों का, जैसे सभी प्रचलित टीवी सीरियल में काम मिला था। जिसमे अपना किरदार अच्छे से निभाने के कारण वह लोकप्रिय और प्रचलित हुई।

2013 में उनको संस्कार धरोहर अपनों की में धरा का किरदार मिला था। इसमें उनके साथ जय सोनी और शामिन मन्ना थे।

इसके बाद 2017 में ही उन्होंने फर्ज रिश्ता लिखेंगे हम नए में दिया सिंह का किरदार निभाया। 2018 में उन्होंने स्टारप्लस के सीरियल कारण संगिनी में उर्वी का मुख्य किरदार निभाया था। 2019 में कलर्स के टीवी शो सिलसिला बदलते रिश्तों का में काम किया था जिसमे उन्होंने मिष्टी खन्ना का किरदार निभाया था।