ऐश्वर्या रॉय बच्चन भारतीय फिल्म अभिनेत्री और 1994 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता रही हैं। उनका बॉलीवुड में करियर शानदार रहा है और वे भारत की पापुलर और हाईप्रोफाइल सेलिब्रिटीज में से एक मानी जाती हैं। उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।
ऐश्वर्या रॉय बच्चन भारतीय फिल्म अभिनेत्री और 1994 की मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता की विजेता रही हैं। उनका बॉलीवुड में करियर शानदार रहा है और वे भारत की पापुलर और हाईप्रोफाइल सेलिब्रिटीज में से एक मानी जाती हैं। उन्हें कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है।
उन्हें 2 बार फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिल चुका है। उन्हें भारत सरकार की ओर से 2009 में पद्मश्री और 2012 में फ्रांस सरकार की ओर से औरड्रे डेस आर्टस एट डेस लेट्रेस से सम्मानित किया जा चुका है। वे दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला मानी जाती हैं।
रॉय का जन्म मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। उनके पिता कृष्णराज समुद्री जीवविज्ञानी थे। उनकी मां का नाम बृंदा है जो कि गृहणी हैं। उनके एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम आदित्य रॉय है और वे मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। वे ऐश्वर्या की फिल्म ‘दिल का रिश्ता’ के सह-निर्माता भी थे। उनका परिवार बाद में मुंबई आ गया जहां ऐश्वर्या ने आर्य विद्या मंदिर हाई स्कूल से पढ़ाई की थी।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं रहती है। लेकिन उनकी तस्वीर और वीडियो वायरल होती है। वही, ऐश्वर्या राय बच्चन लंबे ब्रेक के साथ फिल्म पोन्नियिन सेलवन फिल्म में नजर आने वाली हैं। फैंस इस फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। मणिरत्नम द्वारा डायरेक्टेड इस फिल्म की राह में कुछ अड़चन आ रही है।
दरअसल, ऐसा कहा जा रहा था कि पोन्नियिन सेलवन का टीजर 7 जुलाई को रिलीज होने वाला था। लेकिन अब ऐश्वर्या राय बच्चन और विक्रम की फिल्म के टीजर के लिए फैंस को थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। रिपोर्ट्स थी कि पोन्नियिन सेलवन का प्रमोशन टीजर लॉन्च से शुरू होने वाला था। लेकिन अब मेकर्स ने अपना प्लान बदल दिया है और टीजर लॉन्च कैंसल करना पड़ा है।
वजह के बारे में खास पता तो नहीं चला लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि परफेक्ट वीएफएक्स की वजह से टीजर को रिलीज करने में देरी हो रही है। बता दें कि फिल्म में चियान विक्रम, ऐश्वर्या के अलावा कार्ती, प्रकाश राज, तृषा और विक्रम प्रभु भी अहम किरदार में हैं। फिल्म में ए आर रहमान ने म्यूजिक दिया है। फिल्म का पहला पार्ट 30 सितंबर को रिलीज होगा
बता दें कि ऐश्वर्या लास्ट साल 2018 में रिलीज हुई फन्ने खां में नजर आई थीं जिसमें राजकुमार राव और अनिल कपूर लीड रोल में थे। फिल्म को मिक्स रिस्पॉन्स मिला था। इसके बाद ऐश्वर्या की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई। अब फैंस को ऐश्वर्या की इस फिल्म का इंतजार है। तो जब ऐश्वर्या से फिल्मों के गैप को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा था, मैं वैसी नहीं हूं जो सोचे ओह माई गॉड समय जा रहा है। मेरी इस साल कोई भी फिल्म रिलीज क्यों नहीं हो रही है। कितनी रिलीज मुझे चाहिए। कैसे कमेंट्स की तरफ मुझे अट्रैक्ट होना है। मैं इन सब बातों को नहीं सोचती हूं।