1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. तैमूर अली खान ने यूं बनवाया हाथ में टैटू, फैंस ने जन्मदिन पर दी जमकर बधाई

तैमूर अली खान ने यूं बनवाया हाथ में टैटू, फैंस ने जन्मदिन पर दी जमकर बधाई

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान के बेटे और सबसे पॉपुलर स्टार किड तैमूर अली खान का जन्मदिन था।  वह चार साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनकी मां और एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने तैमूर अली खान की खूबसूरत और प्राइसलेस तस्वीरों वाला एक वीडियो शेयर किया है।

साथ ही करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर अली खान  ने अपना 4th बर्थडे सेलिब्रेट किया।

इस खास मौके पर फैन्स के साथ-साथ सेलेब्रिटीज भी तैमूर अली खान को बर्थडे की बधाइयां दी। तैमूर के चौथे बर्थडे पर मां करीना कपूर, मासी करिश्मा कपूर सहित दूसरे सेलेब्स ने भी कई क्यूट वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट किया है।

इसी बीच तैमूर अली खान  का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो अपने हाथ पर टैटू बनवाते नजर आ रहे हैं।

तैमूर अली खान  के इस वीडियो को उनके फैन क्लब ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तैमूर शांति से खड़े होकर टैटू बनवा रहे हैं। तैमूर का यह अंदाज फैन्स को इतना पसंद आ रहा है। हमेशा की तरह तैमूर इस वीडियो में बेहद क्यूट लग रहे हैं। इस दौरान उन्होंने व्हाइट कलर की टी- शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...