स्वरा भास्कर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने सिर पर गिलास रखकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की इस पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।
मुंबई: स्वरा भास्कर बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस है। जो अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। स्वरा को इंस्टाग्राम और ट्विटर पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है। फैंस उनकी हर तस्वीर पर जमकर प्रतिक्रिया देते है। सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस की तस्वीर जमकर वायरल भी हो जाते है।
View this post on Instagram
स्वरा भास्कर का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें वे अपने सिर पर गिलास रखकर डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों की इस पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।
वीडियो में देखा जा सकता है कि स्वरा अपने सिर पर पानी का गिलास रखकर दोनों हाथ को नीचे किए डांस कर रही हैं। इसे शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने इसके कैप्शन में लिखा है, ‘पार्टी ट्रिक: मुझे यह अपने पिता से मिला है।
19 नवंबर जब पीएम मोदी ने कृषि कानूनों को वापस लिया। सेलिब्रेशन तो बनता है’। इस वीडियो को स्वरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है, जिस पर अब तक हजारों की संख्या में लाइक्स व कमेंट्स आ गए हैं। सेलेब से लेकर फैन्स तक उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं।