1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. सपा ने 3 प्रत्याशियों की जारी की सूची, पढ़ें पूरी खबर..

सपा ने 3 प्रत्याशियों की जारी की सूची, पढ़ें पूरी खबर..

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। वही, विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरे दमखम से तैयारी में लगी है। इसी कड़ी में आज सपा ने 3 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सपा ने सिराथू से पल्लवी पटेल को टिकट दिया है।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

उत्तर प्रदेश 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सियासी पारा लगातार चढ़ता जा रहा है। वही, विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा पूरे दमखम से तैयारी में लगी है। इसी कड़ी में आज सपा ने 3 और प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में सपा ने सिराथू से पल्लवी पटेल को टिकट दिया है।

बता दें भाजपा के दिग्गज नेता और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या भी सिराथू विधानसभा सीट से ही चुनावी मैदान में उतरेंगे। सपा ने केशव मौर्या को चुनौती देने के लिए पल्लवी पटेल को उम्मीदवार बनाया है। वही, सरोजनी नगर से अभिषेक मिश्रा सपा प्रत्याशी बनाए गए। फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्या को टिकट दिया गया।

इससे पहले सपा ने समाजवादी पार्टी ने प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी कर दी है। सपा ने इस सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए है। सपा ने लखनऊ के टिकट घोषित किए। बीकेटी से गोमती यादव को टिकट दिया गया है। लखनऊ पश्चिम से अरमान खान को टिकट दिया गया। समाजवादी पार्टी ने 10 प्रत्याशी घोषित किए।

चुनाव कार्यक्रम

नामांकन            –    एक से आठ फरवरी तक दिन में 11 से तीन बजे के बीच

नामांकन पत्रों की जांच    –    नौ फरवरी दिन में 11 बजे से

नाम वापसी की आखिरी तारीख    –    11 फरवरी दिन में तीन बजे तक

चुनाव चिह्न का आवंटन    –    11 फरवरी को दिन में तीन बजे

मतदान                –    27 फरवरी

मतगणना            –    10 मार्च

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...