1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. साउथ एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का निधन, इस बीमारी का हुई थे शिकार

साउथ एक्ट्रेस मीना के पति विद्यासागर का निधन, इस बीमारी का हुई थे शिकार

साउथ सिनेमा की जानी-मानी तमिल ऐक्ट्रेस मीना के हसबैंड विद्यासागर के निधन से पूरी इंडस्ट्री इस वक्त शोक में है। विद्यासागर लंग इन्फेक्शन से जूझ रहे थे और चेन्नै के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

साउथ सिनेमा की जानी-मानी तमिल ऐक्ट्रेस मीना के हसबैंड विद्यासागर के निधन से पूरी इंडस्ट्री इस वक्त शोक में है। विद्यासागर लंग इन्फेक्शन से जूझ रहे थे और चेन्नै के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था। बताया जा रहा है पिछले कुछ महीने से उनले लंग इन्फेक्शन का इलाज चल रहा था और सोमवार शाम को वह जिंदगी की इस जंग को हार गए। मीना के हसबैंड के निधन की यह दुखद जानकारी ऐक्टर सारथ कुमार ने दी है।

29 जून को होगा अंतिम संस्कार

मीना के पति विद्यासागर के निधन से साउथ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। कई सेलेब्स ने विद्यासागर के निधन पर सोशल मीडिया के जरिए शोक व्यक्त किया है। सामने आ रही जानकारी की मानें तो उनका अंतिम संस्कार आज यानी 29 जून को किया जाएगा।

बता दें कि 2009 में मीना ने बेंगलुरु के बिजनेसमैन विद्यासागर से शादी की थी। कपल की एक बेटी है, जिसका नाम नैनिका है। मीना ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। बाद में उन्होंने फिल्मों में लीड एक्ट्रेस के तौर पर डेब्यू किया। 90 से लेकर 2000 के दशक तक वे इंडस्ट्री में छा गई थी। उन्होंने साउथ के करीब-करीब हर बड़े स्टार के साथ स्क्रीन शेयर की। बाद में उन्होंने फिल्मों में अपनी उम्र की हिसाब से रोल निभाने शुरू कर दिए थे। वे हाल ही में आई फिल्म दृश्यम 1 और 2 में नजर आई थी। वे आखिरी बार तेलुगु फिल्म सन ऑफ इंडिया में नजर आई थी।

हाल ही में वह मलयालम दृश्यम फ्रैंचाइजी में दिखाई दी थीं। ऐक्टर सरत कुमार ने भी मीना के साथ कुछ फिल्मों में काम किया है। उन्होंने ट्विटर पर सांत्वना जताई। सरत ने लिखा, ऐक्टर मीना के पति विद्यासागर की असमय मौत के बारे में सुनकर सदमे में हूं। हमारे परिवार की तरफ से मीना, उनके परिवार और करीबियों के लिए दिल से सांत्वना। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

ऐक्टर वेंकटेश ने भी मीना के साथ कई फिल्मों में काम किया है। सबसे रीसेंट दृश्यम का तेलुगु वर्जन था। उन्होंने भी ट्विटर पर उनके पति को श्रद्धांजलि दी। वेंकटेश ने लिखा, विद्यासागर गारु के असमय निधन पर बेहद दुखी और सदमे में हूं। मीनाजी और उनके परिवार को दिल से सांत्वना। प्रार्थना करता हूं वे जल्द ही इससे उबरें।

मां के नक्शेकदम पर बेटी भी

मीना ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री में खूब कमाया और वे अभी भी एक्टिव है। वहीं, मीना की बेटी भी मां के नक्शेकदम पर चल रही है और नैनिका ने भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में डेब्यू किया। नैनिका ने थलापति विजय की फिल्म थेरी में उनकी बेटी का रोल प्ले किया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...