1. हिन्दी समाचार
  2. bollywood
  3. ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में श्रेया ने दी आवाज, 6 साल की उम्र में सीखा क्लासिकल संगीत

‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में श्रेया ने दी आवाज, 6 साल की उम्र में सीखा क्लासिकल संगीत

सिंगर श्रेया घोषाल फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों को छुआ है। वहीं आज श्रेया घोषाल के जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें। श्रेया घोषाल  का जन्म 12 मार्च 1984 को वेस्ट बंगाल में हुआ। इनके पिता का नाम विश्वजीत घोषाल हैं और माता का नाम शर्मिष्ठा घोषाल हैं। श्रेया के एक भाई भी जिनका नाम सौम्यदीप घोषाल हैं।

By RNI Hindi Desk 
Updated Date

सिंगर श्रेया घोषाल फिल्म इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं जिन्होंने अपनी मधुर आवाज से लोगों के दिलों को छुआ है। वहीं आज श्रेया घोषाल के जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ बातें। श्रेया घोषाल  का जन्म 12 मार्च 1984 को वेस्ट बंगाल में हुआ। इनके पिता का नाम विश्वजीत घोषाल हैं और माता का नाम शर्मिष्ठा घोषाल हैं। श्रेया के एक भाई भी जिनका नाम सौम्यदीप घोषाल हैं।

श्रेया ने अपनी शुरूआती पढ़ाई राजस्थान से की। इसके बाद श्रेया का परिवार मुंबई शिफ्ट हो गया फिर उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई मुंबई से पूरी की। श्रेया को बचपन से ही संगीत में रूचि थीं। श्रेया की मां उनकी गुरु हैं। श्रेया की माता घर में बंगाली गाने गाया करती थीं जिसे श्रेया सुनकर उसका रियाज करती थीं। श्रेया का संगीत की तरफ झुकाव देख उनके माता-पिता ने उन्हें हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में दाखिला दिलवा दिया।

महज 4 साल की उम्र से ही में श्रेया ने संगीत की शिक्षा ली और 6 साल की उम्र में क्लासिकल सीखना शुरू कर दिया था। इसके बाद 16 साल की उम्र में उन्होंने अपना नाम कमाया।

श्रेया पहली बारगे एक टीवी रिएलिटी शो में सा रे गा मा पा (Sa Re Ga Ma Pa) नजर आईं जिसमें उनकी आवाज सुनकर हर कोई दंग रह गया और आखिरी में वो इस शो की विजेता बनीं। उस समय उस शो को गायक सोनू निगम, और कल्याण जी जज कर रहे थे। इसके बाद श्रेया को फिल्मों में गाने का मौका मिला।

संजय लीला भंसाली ने उनकी आवाज सुनकर उनको अपनी फिल्म देवदास में गाने का पहला ब्रेक दिया।  देवदास में गाना गाने के बाद श्रेया बॉलीवुड की बड़ी सिंगर की लिस्ट में शुमार हो गई। देवदास में गाने के लिए श्रेया  को फिल्मफेयर बेस्ट प्लेबैक सिंगर डेब्यू के अवार्ड से नवाजा गया और साथ ही संगीत की नयी प्रतिभा के लिए आर.डी बर्मन पुरुस्कार भी दिया गया। श्रेया घोषाल आज बेहतरीन सिंगर है और वो सादगी में रहती है। लोग उनकी आवाज के तो कायल है ही लेकिन लोग उनकी सादगी को भी काफी पसंद करते है।

इस फिल्म के गाने ‘डोला रे डोला’ गाने के लिए उन्हें ‘नेशनल फिल्म अवॉर्ड’ भी मिला था। इसके अलावा वो बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर के ‘फिल्म फेयर’, ‘आरडी बर्मन न्यू म्यूजिक टैलेंट फिल्म फेयर अवॉर्ड’ के लिए भी चुनीं गईं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब तक 4 नेशनल अवॉर्ड्स, और 6 फिल्म फेयर अवॉर्ड अपने नाम कर चुकीं श्रेया ने अपने लंबे सिंगिग करियर में कई खूबसूरत गाने गाए हैं, जिनमें ‘जादू है नशा है’, ‘बरसो रे’, ‘तेरी ओर’, ‘पियु बोले’, जैसे कई सुपरहिट गीत शामिल हैं।

दिवंगत गायिका लता मंगेशकर को अपनी प्रेरणा मानने वालीं श्रेया घोषाल ने हिंदी के अलावा बंगाली, तमिल, तेलुगू, कन्नड़, मराठी और भोजपुरी भाषा में भी गाने गाए हैं। उनकी निजी जिंदगी की बात करें, तो लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहने के बाद उन्होंने अपने बचपन के दोस्त ‘शिलादित्य मुखोपाध्याय’ से साल 2015 में  गुपचुप तरीके से शादी कर ली थी।

उन दोनों का एक साल का बेटा भी है, जिसका नाम ‘देवयान मुखोपाध्याय’ है। अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर पिछले साल वो काफी सुर्खियों में रहीं थीं। सोशल मीडिया अकाउंट से उन्होंने अपने बेबी बंप की तस्वीरें भी शेयर की थीं।


श्रेया घोषाल और शिलादित्य मुखोपाध्याय अलग-अलग प्रोफेशन से जुड़े हैं और एक साथ बेहद खुश हैं. दोनों ने करीब 10 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद शादी की। श्रेया ने एक बार बताया था कि बेहद फनी अंदाज में शिलादित्य ने उन्हें गोवा में एक फ्रेंड की शादी के दौरान प्रपोज किया था. श्रेया अब एक प्यारे से बेटे की मां हैं।

श्रेया घोषाल को एक बार फिर संजय लीला भंसाली ने अपनी फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में गाने का मौका दिया है। खुद म्यूजिक में दिलचस्पी और अच्छा ज्ञान रखने वाले भंसाली श्रेया की गायिकी को बहुत पसंद करते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...