जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में 5 जनवरी के बाद हुई हिंसा के बाद एक दूसरे के ऊपर जमकर आरोप प्रत्यारोप लगाये जा रहे है, पुलिस की जांच में आइशी घोष समेत कई लेफ्ट के लोगो के ऊपर ऊँगली उठायी गयी है वही लेफ्ट का कहना है की पुलिस की जांच राजनीति से प्रेरित है।
इन सबके बीच इस पुरे मामले पर बॉलीवुड से भी खूब रिएक्शन आ रहे है और इसी बीच 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री रवीना टंडन ने भी अब इस मसले पर ट्वीट किया है और हिंसा कर रहे लोगो पर सवाल उठाये है।
रवीना टंडन ने एक ट्वीट करते हुए सवाल पूछा है।
उन्होंने लिखा, पहले किसने मारा?
A). पहले उसने मारा! B). नहीं पहले उसने मारा
अरे बच्चा लोग, दंगे से नहीं, शिक्षा से देश आगे बढ़ता है। तो आप एक-दूसरे को मारने की जगह पढ़ाई कब करोगे?
आपको बता दे की JNU में हुई हिंसा के बाद से ही देश में एक राजनीतिक अस्थिरता का माहौल बनाने की कोशिश की जा रही है।