बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी आने वाली मचअवेटेड फिल्म 83 का नया पोस्टर रिलीज किया है। 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्ड कप पर बेस्ड इस फिल्म में उस दौरान जितने भी प्लेयर्स इंडियन टीम में थे, उन सभी के कैरेक्टर्स को फिल्म में दिखाया जाएगा। अबतक फिल्म के अलग-अलग कैरेक्टर्स के पोस्टर्स रिलीज हो चुके हैं।
पूर्व क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधू के रोल में एमी विर्क नजए आएंगे। पोस्टर को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा है कि, ‘स्विंगइन सरदारजी!!! बलविंदर सिंह संधू के रोल में एमी विर्क!!! यह मेरे लिए स्पेशन है क्योंकि दिल दा राजा अमरिंदर हमारे प्यारे कोच संधू सर का रोल निभा रहा है। इसकी वजह से हम सभी बेहतर क्रिकेटर बने। दोनों असली कैरक्टर्स हैं, ऑन और ऑफ स्क्रीन।
इससे पहले सुनील गावस्कर की भूमिका निभा रहे ताहिक राज भसीन, के श्रीकांत की भूमिका में जीवा, मोहिंदर अमरनाथ (साकिब सलीम), यशपाल शर्मा (जतिन सरना), संदीप पाटिल (चिराग पाटिल), कीर्ति आजाद ( दिनकर शर्मा) रोजर बिन्नी (निशांत दहिया) मदन लाल (हार्डी संधू) सैयद किरमानी (साहिल खट्टर) का लुक रिलीज किया जा चुका है।
कबीर खान के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ’83’ 10 अप्रैल 2020 को रिलीज हो रही है। फिल्म में कपिल देव की भूमिका रणवीर सिंह निभा रहे हैं तो वहीं उनकी पत्नी रोमी भाटिया के किरदार में दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।